उपमुख्यमंत्री व चिराग पासवान ने निकाला रोड शो

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व लोजपा नेता चिराग पासवान ने लोगों से संपर्क करने के लिए शुक्रवार को रोड शो निकाला। यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 01:31 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:17 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री व चिराग पासवान ने निकाला रोड शो
उपमुख्यमंत्री व चिराग पासवान ने निकाला रोड शो

समस्तीपुर । उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व लोजपा नेता चिराग पासवान ने लोगों से संपर्क करने के लिए शुक्रवार को रोड शो निकाला। यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने हाथ हिला कर जनता का अभिवादन किया। इस रोड शो के जरिए उपमुख्यमंत्री व चिराग पासवान लोजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर गरीबों के उत्थान के लिए जीवन समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहता है। लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार के प्रति लोगों को अटूट विश्वास है। समस्तीपुर के लोगों को एनडीए सरकार पर पूरा भरोसा है। परिणाम के बाद विपक्ष कोई भी दावा करना बंद कर देगा। इस दौरान बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने रोड शो में भाग लिया। रोड शो ताजपुर स्थित रामदयाल चौक से निकलकर ताजपुर समस्तीपुर मार्ग होते हुए जिला मुख्यालय में आकर समाप्त हुआ। मौके पर राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ साहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, दुर्गेश राय, मनोज गुप्ता, राकेश राज, मनोज जायसवाल, मुनेश्वर साह, जवाहर साह, अजित सिंह, मनोज गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, धीरेंद्र धीरज, सुशील चौबे, राजीव सुर्यवंशी, सरयुग साह, नीरज भारद्वाज, मुरारी तिवारी, ऋषि सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी