छतनेश्वर के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता का कोरोना से निधन

वारिसनगर प्रखंडाधीन छतनेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी रामसागर महतो (68 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 12:19 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 12:19 AM (IST)
छतनेश्वर के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता का कोरोना से निधन
छतनेश्वर के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता का कोरोना से निधन

समस्तीपुर । वारिसनगर प्रखंडाधीन छतनेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी रामसागर महतो (68 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान ही वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसी दौरान पटना में हीं उनका निधन हो गया है। उनके निधन पर जदयू सहित अन्य दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामसागर जी कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, महासचिव प्रो. तकी अख्तर, प्रो शाहिद अहमद, प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव सिंह, उप प्रमुख शिवशंकर महतो, पैक्स अध्यक्ष जीवछ महतो, मुकेश कुमार, देबू राय, रजनीकांत राय, मुखिया चन्द्रभूषण ठाकुर, वशिष्ठ राउत, अरूण कुमार भगत, अब्दुस शमद खान, रामदयाल राय, परवेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, सुभाष कुमार, राधेश्याम महतो, अशोक महतो, नंदकिशोर सिंह, गणेश सिंह, भाकपा अंचल सचिव उपेंद्र प्रसाद, ब्रह्मानंद सिंह, संतोष कुमार आदि लोग शामिल हैं। शिवाजीनगर में कोरोना से दो लोगों की मौत

शिवाजीनगर प्रखंड की परसा पंचायत के लालपुर गांव निवासी स्वामी ईंट उद्योग के मुंशी राम लखन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज आरबी मेमोरियल दरभंगा में चल रहा था, जहां मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी घटना दहियार रन्ना पंचायत के धोबियाही गांव निवासी 55 वर्षीय नंद किशोर सिंह जो झारखंड में अभियंता के पद पर कार्यरत थे, उनकी मृत्यु भी कोरोना से हो गई। उनकी जांच रांची में हुई थी जहां वे पॉजिटिव पाए गए थे। वहां से वे दरभंगा चले आए और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दोनों घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश पंजियार ने दोनों की मृत्यु कोरोना से होने की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों का दाह संस्कार बुधवार को कराया गया। लोजपा नेत्री डॉ उर्मिला सिन्हा, मणिकांत सिंह, विकेश कुमार सिंह, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, पूर्व प्रमुख अशर्फी लाल सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि ने दोनों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी