डीएवी की आयुषी ने 98.60 प्रतिशत लाकर विद्यालय में किया टॉप

समस्तीपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं के परिणाम में छात्रों ने अव्वल आकर जिले का नाम रोशन किया। केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर व पूसा जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM (IST)
डीएवी की आयुषी ने 98.60 प्रतिशत लाकर विद्यालय में किया टॉप
डीएवी की आयुषी ने 98.60 प्रतिशत लाकर विद्यालय में किया टॉप

समस्तीपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं के परिणाम में छात्रों ने अव्वल आकर जिले का नाम रोशन किया। केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर व पूसा, जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय में अतुल गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक लाकर किया टॉप

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसपी राम ने बताया कि उनके यहां दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 112 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। विद्यालय में अतुल गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत लाकर विद्यालय में टॉप किया। वहीं कुमार गौरव ने 93.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी मो. जमालउद्दीन के पुत्र केंद्रीय विद्यालय के ही छात्र मो. जिशान ने 91.8 प्रतिशत अंक लाया। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में कुल 223 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय में आयुषी कुमारी ने 98.60 प्रतिशत लाकर विद्यालय में टॉप किया। वहीं आदित्य चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, कुमार उत्कर्ष ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा और शुभम सिन्हा व सौरभ कुमार ने 96 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया। नवोदय विद्यालय के छात्रों ने भी लहराया परचम

पूसा, संस : जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में कुल 85 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। जवाहर नवोदय विद्यालय में अमन प्रसाद ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। वहीं मो. अमन ने 94.40 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय तथा प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष 85 छात्र-छात्राओें में 28 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय पूसा में दसवीं की परीक्षा में कुल 65 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। विद्यालय के प्राचार्य ऋषि रमण ने बताया कि अंजली भारती ने 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। वहीं युक्तिका ने 95 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान व हुरैंन जहां ने 94 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी