दिसंबर तक सबका होगा टीकाकरण : नित्यानंद

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी से निपटने का अछ्वुत प्रयास किय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:21 PM (IST)
दिसंबर तक सबका होगा टीकाकरण : नित्यानंद
दिसंबर तक सबका होगा टीकाकरण : नित्यानंद

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी से निपटने का अछ्वुत प्रयास किया गया है। उनकी इस सफलता, नेतृत्व क्षमता की दुनिया सराहना कर रही है। सही समय पर लिये गए सही निर्णय से आज देश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया गया है। हम इससे उबरने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उक्त बातें केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही। वे रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व यह कह रहा था कि कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए घातक होगी। भारत की बहुत बड़ी आबादी को बचाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन जिस तत्परता के साथ भारत सरकार ने इस महामारी से निपटने का प्रयास किया, उसकी आज दुनिया प्रशंसा कर रही है।

पीकू वार्ड के निरीक्षण में डीएस को लगाई फटकार

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को सदर अस्पताल में बन रहे पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से कई जानकारियां मांगी। जिसे देने में वो असमर्थ रहे। मंत्री ने उन्हें डांट पिलाते हुए उनके खिलाफ शिकायत का निर्देश दिया। मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार सिंह, लखिन्द्र पासवान के अलावा प्रो.शील कुमार राय, उपेन्द्र कुशवाहा, राम सुमरन सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, विमला सिंह, शैलेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

61 करोड़ की लागत से बनेगा 32 नंबर रेलवे गुमटी

पदलसिंहसराय . स्थानीय डाकबंगला सभागार में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दलसिंहसराय शहर के बीचों बीच 32 नंबर रेलवे गुमटी 61 करोड़ की लागत से बनेगा। इसका नक्शा तैयार होकर पास भी हो गया है। जल्द निविदा होगी। उन्होंने कहा कि दूसरा पुल एनएच 28 सरदारगंज चौक पर इस पार से उस पार तक 7 सौ मीटर में बनेगा। मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश पासवान, शंभू प्रसाद साह, राजीव कुमार चौधरी,अभिषेक कुमार पिटू,अनिल सिंह, गौरी शंकर, श्याम कुमार लाल, नवल किशोर झा, वीरेंद्र झा, मनीष वर्णवाल, सुजीत भास्कर, श्रवण कुमार पौद्दार, महफूज आलम सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गृह राज्यमंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट भवन निर्माण का निरीक्षण

उजियारपुर, संस : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने प्रखंड के भगवानपुर देसुआ काली स्थान परिसर में ऑक्सीजन प्लांट भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिकर्ता एवं अभियंता से आवश्यक पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण में प्रयोग सामग्री पर प्रश्न उठाया। राज्यमंत्री ने दीवार से खरोंच कर मसाला की गुणवत्ता को देखा और इसकी जांच लैब में करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट एक माह में तैयार होकर चालू हो जाएगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजनारायण सहनी, अमृत कुमार चौधरी, मनोज दास, विनोद कुमार सिंह, रामबाबू राय, मदन पांडेय, मनोज पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

पटोरी में आक्सीजन प्लांट का शीघ्र होगा शिलान्यास

शाहपुर पटोरी, संस: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने स्थानीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के भवन में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पटोरी में एक उत्कृष्ट और समुन्नत ऑक्सीजन प्लांट की शीघ्र स्थापना की जाएगी। निकट भविष्य में इसका स्थान चयन कर शिलान्यास का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए टीका लगवाने का आह्वान किया। अजय कुमार चौधरी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक राजेश कुमार सिंह, मनोरंजन मोदीन, अजय कुमार विजय, राम भवन चौधरी, रामचंद्र चौधरी, भोला भारतीय, राजीव कुमार मिश्रा, डॉ मनोज ठाकुर, ललन महतो, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, कैलाश ठाकुर, चंद्रशेखर साह, धर्मवीर कुंवर, राजकुमार पाल, मनोज मांझी, उदय चौधरी, संजय शर्मा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी