डीएमयू की चपेट में यात्री का दोनों पैर कटा

स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:59 PM (IST)
डीएमयू की चपेट में यात्री का दोनों पैर कटा
डीएमयू की चपेट में यात्री का दोनों पैर कटा

समस्तीपुर । स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे गंभीरावस्था में चिकित्सा के लिए रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोसड़ा निवासी शिवजी राम नई दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। इस दौरान डीएमयू की चपेट में आने से उसका दोनों पैर कट गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की जानकारी रेलवे चिकित्सालय को दी गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार करते हुए रेलवे चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां से गंभीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सा की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। जख्मी यात्री के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी