प्रखंड मुख्यालयों में नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़

समस्तीपुर। पंचायत चुनाव के लिए पटोरी प्रखंड के 14 पंचायतों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के पांचवें दिन कड़ी सुरक्षा के बीच पर्चे भरे गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:16 PM (IST)
प्रखंड मुख्यालयों में नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़
प्रखंड मुख्यालयों में नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़

समस्तीपुर। पंचायत चुनाव के लिए पटोरी प्रखंड के 14 पंचायतों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के पांचवें दिन कड़ी सुरक्षा के बीच पर्चे भरे गए। अनुमंडल कार्यालय पर जिला परिषद सदस्य के लिए 3 नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया। एसडीओ मो. जफर आलम ने बताया कि क्षेत्र संख्या 18 से कुल 1 और क्षेत्र संख्या 19 से 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं प्रखंड कार्यालय के कुल आठ काउंटर पर विभिन्न पदों के लिए भरे जा रहे हैं पर्चों में मुखिया के लिए 23, सरपंच के लिए 16, पंचायत समिति के लिए 22, पंच के लिए 62 तथा वार्ड सदस्य के लिए 102 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विद्यापतिनगर से पांचवें दिन काफी संख्या में प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विद्यापतिनगर,संस : प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को नामांकन के लिए प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। मुखिया पद के लिए कुल 14 नामांकन किया गया। जबकि सरपंच पद के लिए कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पंचायत समिति में कुल 20 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। वहीं पंच व वार्ड सदस्य पद के लिए कई प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे भरे। मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रकृति नयनम, सीओ अजय कुमार, एसएचओ प्रसुन्नजय कुमार सहित कर्मी मौजूद थे। वारिसनगर में तीसरे दिन 279 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

वारिसनगर,संस : पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे दिन मंगलवार को 279 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मुखिया पद पर 5 महिला व 9 पुरूष, सरपंच पद पर पुरुष 6 और 3 महिला, पंचायत समिति सदस्य के लिए 7 पुरुष और 11 महिला, वार्ड सदस्य के लिए 94 पुरुष और 72 महिला तथा पंच पद पर 47 पुरुष और 25 महिला ने नामांकन किया है।बीडीओ स्वयं मुखिया का नामांकन ले रहे थे। वही सरपंच का नामांकन एआरओ सह प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विष्णुधर शर्मा, पंचायत समिति का एआरओ सह सीडीपीओ सुशीला कुमारी, पंच का एआरओ सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहीतचन्द्र पासवान, वार्ड सदस्य का दो भवन पर एआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामचन्द्र प्रसाद विमल तथा एआरओ सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शंकर प्रसाद राय ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। बिथान, संस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दसवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रथम दिन 137 प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। जिसमें विभिन्न पंचायत के मुखिया के लिए महिला 8, पुरुष 10, कुल 18, सरपंच के लिए महिला 02, पुरुष 06, कुल 08, पंचायत समिति सदस्य के लिए महिला 01, पुरुष 05, कुल 06, पंच पद के लिए महिला 11, पुरुष 04, कुल 15 और वार्ड सदस्य पद के लिए महिला 07 और पुरुष 30, कुल 90 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सभी 5 पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव लगातार विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण करते रहे। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। सिघिया में पहले दिन काफी संख्या में दाखिल किए गए नामांकन

सिघिया,संस : प्रखंड कार्यालय में नामांकन के प्रथम दिन अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले में वार्ड सदस्यों की संख्या काफी थी। मुखिया पद के लिए 15, वार्ड सदस्य के लिए 129, सरपंच के लिए 14, तथा पंच के लिए कुल 43 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। लोगों में पंचायत चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी