अपराध की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

हलई ओपी क्षेत्र में हथियार के साथ अपराध की साजिश कर रहे दो शातिरों को पुलिस टीम ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:16 AM (IST)
अपराध की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो गिरफ्तार
अपराध की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

समस्तीपुर । हलई ओपी क्षेत्र में हथियार के साथ अपराध की साजिश कर रहे दो शातिरों को पुलिस टीम ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान वैशाली जिला के जंदाहा थाना के महिसौर निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह के पुत्र अभय कुमार सिंह उर्फ राजा और राजेन्द्र झा उर्फ फुचुकी झा के पुत्र मुकुल झा के रूप में हुई है। उक्त आरोपितों के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल, आठ सीम, दो चोरी की बाइक बरामद किया है।

सदर डीएसपी सहेबान हबीब फखरी ने बताया कि बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली की हलई ओपी क्षेत्र में कुछ व्यक्ति हथियार के साथ अपराध की साजिश कर रहे हैं। तत्काल स्थानीय पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल, आठ सीम, दो चोरी की बाइक बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपितों ने हाल ही में डिहिया पुल के निकट लूटपाट की एक घटना को अंजाम दिया था।

-----------------------------------------

छापेमारी टीम में शामिल रहे ये पुलिस पदाधिकारी व कर्मी

सदर अनुमंडल पुलिस पदाघिकारी सहेबान हबीब फखरी, ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, बंगरा थानाध्यक्ष संजीव चौघरी, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हलई थानाध्यक्ष पवन कुमार, पुअनि अलख नारायण सिंह, शशिशंकर कुमार, सअनि सत्येंद्र प्रसाद व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या

ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक गर्भवती महिला को पीट- पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दहेज हत्या का बताया गया है। मृतका के पिता वैशाली जिला के जंदाहा थाना क्षेत्र के बुचौली निवासी जयराम सहनी ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने 11 दिसम्बर वर्ष 2019 को अपेक्षित दान दहेज के साथ मिर्जापुर निवासी देवेंद्र सहनी के पुत्र दीपक कुमार के साथ अपनी पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी की थी। शादी के बाद से ही एलईडी टीवी एवं फ्रीज के लिए उसकी पुत्री को ससुरालवालों के द्वारा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। नहीं दिए जाने पर धमकी दी जा रही थी। पिछले 13 अक्टूबर की रात पति, सास एवं ससुर द्वारा पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर के सभी सदस्य फरार बताए गए हैं। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। मृतका को एक बच्ची भी है। ताजपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौप दिया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी