कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उजियारपुर प्रखंड कमेटी ने प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए बिहार सरकार से मांग को लेकर प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:18 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

समस्तीपुर । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उजियारपुर प्रखंड कमेटी ने प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए बिहार सरकार से मांग को लेकर प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों की समस्याओं से संबंधित अपना मांगपत्र बीडीओ विजय कुमार ठाकुर को सौंपा। मौके पर उपाध्यक्ष चंदन कुमार, मनोज कुमार झा, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, बद्री प्रसाद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो सुहैल अहमद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज कुमार महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामानंद झा, महामंत्री बैद्यनाथ झा, निकसपुर पंचायत अध्यक्ष उमेश चौधरी, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, गणेश झा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी