कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरे जोश

खानपुर में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से लगने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:14 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरे जोश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरे जोश

समस्तीपुर । खानपुर में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से लगने का आह्वान किया। वे यहां उपचुनाव को लेकर कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिले की विडंबना यही है कि राजनीतिक चेतना से जागृत होने के बावजूद यह वर्षो से बाहरी व्यक्ति के हाथों में रहा है। क्या हम स्थानीय या सक्षम प्रत्याशी देने में सक्षम नहीं हैं। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कलेवर प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अशोक गगन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ तरुण कुमार, राहुल कुमार, मनीष यादव, उपप्रमुख राजेश कुमार, बिट्टू चौधरी आदि रहे। इससे पूर्व समस्तीपुर प्रखंड कांग्रेस के पंचायत अध्यक्षों की बैठक में भी प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा शामिल हुए। इस बैठक में डोमन राय, गोपाल शर्मा, योगेश्वर झा, अरुण कुमार राय, मोहन राय, अनीस राय, ब्रजनंदन झा, मोहम्मद बरकात आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी