एससी-एसटी एसोसिएशन के शाखा उपाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन समस्तीपुर रेलमंडल की दरभंगा शाखा के उपाध्यक्ष इंदर राम के असामयिक निधन पर मंडल कार्यालय में शोकसभा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:23 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:23 AM (IST)
एससी-एसटी एसोसिएशन के शाखा उपाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा
एससी-एसटी एसोसिएशन के शाखा उपाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

समस्तीपुर । ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन, समस्तीपुर रेलमंडल की दरभंगा शाखा के उपाध्यक्ष इंदर राम के असामयिक निधन पर मंडल कार्यालय में शोकसभा हुई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश रजक ने की। मंडल मंत्री लालबाबू राम ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे रेल में टेक्नीशियन के पद पर कार्य करते हुए एसोसिएशन के माध्यम से रेलकर्मियों को संगठित किया। उनके अधिकार दिलाने में हमेशा सक्रिय रहे। दरभंगा नगर निगम के वार्ड आयुक्त सोहन यादव ने भी उनके सामाजिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर रमेश कुमार राम, मुख्यालय शाखा मंत्री अर्जुन कुमार, संजय कुमार राम, ललन पासवान, कन्हैयालाल पासवान, विनोद कुमार राम, अरविद कुमार लाल, अमोद कुमार, देवेंद्र राम, लक्ष्मी राम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी