रोसड़ा के एडीजे द्वितीय राजीव कुमार का निधन

रोसड़ा में पदस्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव कुमार का आकस्मिक निधन गुरुवार की देर रात पटना में हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:09 AM (IST)
रोसड़ा के एडीजे द्वितीय राजीव कुमार का निधन
रोसड़ा के एडीजे द्वितीय राजीव कुमार का निधन

समस्तीपुर। रोसड़ा में पदस्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव कुमार का आकस्मिक निधन गुरुवार की देर रात पटना में हो गया। विगत कई दिनों से वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। एक सप्ताह पूर्व रोसड़ा में ही उन्हें सिर दर्द के साथ तेज बुखार आया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बावजूद सुधार नहीं होने पर बेगूसराय पहुंच चिकित्सकों से सलाह ली। वहां मस्तिष्क ज्वर बताते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। एडीजे के निधन की खबर मिलते ही न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष रामानंद साह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें एडीजे प्रथम वेदप्रकाश सिंह, सब जज द्वितीय एलएन त्रिपाठी, तृतीय अंजनी कुमार गोंड, पंचम द्विजेंद्र कुमार, एसडीजेएम दीपचंद्र पांडे, मुंसिफ सुनील कुमार तथा प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अमित कुमार पांडे, उदयवीर सिंह व श्रीनिवास शर्मा, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार सिंह के अलावा अधिवक्ता संघ के महासचिव सीताराम यादव पूर्व महासचिव संजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता व विधि लिपिक शामिल थे। सभी ने मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। न्यायिक पदाधिकारी राजीव कुमार मूल रूप से बिहारशरीफ के निवासी थे। विगत दो जनवरी 2019 से वे रोसड़ा में एडीजे द्वितीय के पद पर पदस्थापित थे। पांच वर्ष पूर्व 2015 में भी रोसड़ा में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में करीब चार माह तक कार्यरत रहे।

chat bot
आपका साथी