सूरीबा पोखरा समेत दस हजार योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रोसड़ा के मोतीपुर स्थित सूरीबा पोखर का लोकार्पण किया। जल जीवन हरियाली मिशन के तहत मनरेगा से निर्माण व जीर्णोद्धार हुए उक्त पोखरा का ऑनलाइन लोकार्पण करते हुए जल जीवन हरियाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:44 PM (IST)
सूरीबा पोखरा समेत दस हजार योजनाओं का लोकार्पण
सूरीबा पोखरा समेत दस हजार योजनाओं का लोकार्पण

समस्तीपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रोसड़ा के मोतीपुर स्थित सूरीबा पोखर का लोकार्पण किया। जल जीवन हरियाली मिशन के तहत मनरेगा से निर्माण व जीर्णोद्धार हुए उक्त पोखरा का ऑनलाइन लोकार्पण करते हुए जल जीवन हरियाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गांव से शहर तक विकास का दावा करते हुए कहा कि श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से सहायता पहुंचाई जा रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ-साथ श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाए गए योजनाओं पर भी उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला। श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी उन्होंने विशेष चर्चा की । मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शहर में शवदाह गृह निर्माण की स्वीकृति देने की भी घोषणा की। कहा कि कई बड़े शहर में निर्माण कार्य पूरा हो गया है। धीरे धीरे सभी शहरों में मानक के अनुरूप निर्माण कराया जाएगा। वर्चुअल सभा को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, तथा श्रम मंत्री विजय कुमार ने भी संबोधित किया। एक घंटा 45 मिनट तक चले कार्यक्रम के बीच समारोह स्थल पर अनुमंडलाधिकारी ब्रजेश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, मुखिया प्रेमा देवी तथा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। दस हजार योजनाओं का लोकार्पण

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषव राज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दस हजार योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें 244 सार्वजनिक तालाब, 241 खेत पोखर, 16 आहर, 40 पाइन, 18 चेक डेम की संख्या , 108 रेन वाटर हार्वेंस्टिग, 8987 सोख्ता एवं 5 लाख 49 हजार पौधों को जिलावासियों के नाम समर्पित कर दिया।

सरायरंजन :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उदयपुर गांव स्थित मंदिर के निकट तालाब सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। मौके पर रामबाबू झा , सुशील कुमार राय , दयानंद दास, नंद कुमार झा , कौशल झा , मुकेश राय , मन्ना ईश्वर , देवकी ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कल्याणपुर, संस : हजपुरवा पंचायत सरकार भवन पर मनरेगा के तहत 631807 की लागत से पोखर उड़ाही कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर प्रमोद सिंह, राजदेव साह आदि मौजूद रहे।

मोहनपुर, संस : जलालपुर पंचायत में वेबकास्टिग के जरिए योजनाओं का लोकार्पण किया। मुखिया रविरंजन पासवान ने यह जानकारी दी। मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख संगीता देवी, रामपुकार यादव, हलताफ हुसैन, मिथुन कुमार, सुधीर मोहन आदि मौजूद थे।

शिवाजीनगर, संस : विभिन्न योजना का उद्घाटन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से किया गया। शिवाजीनगर के मनरेगा कार्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कर्मियों ने मनोयोग से सूना।

chat bot
आपका साथी