जलवायु परिवर्तन की समस्या गंभीर, पेड़ लगाना जरूरी : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक साल में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत काफी काम हुआ है। इससे जमीन के अंदर के जल स्तर में सुधार हुआ है। बिहार में हरियाली बढ़ रही है। वन क्षेत्र बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:36 PM (IST)
जलवायु परिवर्तन की समस्या गंभीर, पेड़ लगाना जरूरी : नीतीश
जलवायु परिवर्तन की समस्या गंभीर, पेड़ लगाना जरूरी : नीतीश

समस्तीपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक साल में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत काफी काम हुआ है। इससे जमीन के अंदर के जल स्तर में सुधार हुआ है। बिहार में हरियाली बढ़ रही है। वन क्षेत्र बढ़ रहा है। वन विभाग के प्रयासों से अब पहाड़ों पर हरियाली लौट आई है। मुख्यमंत्री शनिवार को जिले की दस हजार योजनाओं का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। बिहार में कहीं सूखा पड़ता है तो कहीं बाढ़ का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों से बारिश कम हो रही थी और इस साल देखिए कितनी अधिक बारिश हो रही है। 16 जिले के 64 लाख 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान में तालाब, पोखर, आहर और पईन जैसे जल स्त्रोतों पर काम किया गया है। अतिक्रमण हटाया गया है। जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार किया गया है। यह काम आगे भी जारी रहेगा। जो लोग तालाब या पोखर किनारे रह रहे हैं उन्हें अलग जगह दिलाया जा रहा है। लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत साहिट पंचायत के वार्ड तीन स्थित महादलित बस्ती में बने नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय सामुदायिक स्वच्छता परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान जल जीवन हरियाली अभियान पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री से संवाद स्थापित करने के दौरान डीएम शशांक शुभांकर ने बताया कि जिले में 151 सामुदायिक स्वच्छता परिसर का शुभारंभ आज हो रहा है। इन स्वच्छता केंद्रों की दीवाल पर शराबबंदी का संदेश दर्शाया गया है वहीं इससे संबंधित शिकायत हेतु एक नंबर लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद जीविका दीदी नूनवती देवी व लोहिया स्वच्छता अभियान की लाभार्थी चिता देवी से संवाद स्थापित किया। सीएम से संवाद के क्रम में नूनवती देवी व चिता देवी ने सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से होने वाली सुविधा व शराबबंदी की सराहना करते हुए कहा कि अब हम सभी बहुत ही खुशहाल जीवन जी रहे हैं। बताया कि जमीन नहीं होने के कारण शौचालय नहीं बना सके थे।लेकिन सामूहिक शौचालय बनने से हम सबों को सम्मान मिला है।

chat bot
आपका साथी