स्थापना दिवस पर होमगार्ड जवानों ने लिया त्याग व बलिदान का संकल्प

समस्तीपुर। बिहार गृह रक्षा वाहिनी का 73 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
स्थापना दिवस पर होमगार्ड जवानों ने लिया त्याग व बलिदान का संकल्प
स्थापना दिवस पर होमगार्ड जवानों ने लिया त्याग व बलिदान का संकल्प

समस्तीपुर। बिहार गृह रक्षा वाहिनी का 73 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। शुक्रवार की सुबह जिला समादेष्टा कार्यालय में प्रभारी कंपनी कमांडर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने झंडोतोलन कर सलामी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी कमांडर ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्य अल्प संसाधनों का उपयोग करते हुए विधि व्यवस्था संधारण, सामाजिक सद्भाव, एवं सुव्यवस्था कायम रखने में पुलिस बल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। साथ ही अग्निशमन एवं बाढ़ सुरक्षा जैसे आपदा प्रबंधन के अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं। निर्वाचन के समय शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान संपन्न कराने में भी गृहरक्षा वाहिनी ने हमेशा सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान पर होमगार्ड जवानों ने पिछले एक साल के दौरान ड्यूटी की जिम्मेवारी निभाते हुए शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी। स्थापना दिवस पर जुटे होमगार्ड के जवानों ने डयूटी में त्याग और बलिदान को पहली प्राथमिकता देते हुए सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर रामवृक्ष राय, रौशन प्रसाद, केशव कुमार, सुदर्शन झा, अरुण महतो, निर्मल कुमार, रामरतन प्रसाद जायसवाल, रवीन्द्र कुमार प्रसाद, श्यामा पासवान, सुरन्द्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार झा, राजीव कुमार सिंह, भूपतिलाल यादव समेत दर्जनों गृहरक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी