शांति और सौहार्द के साथ मनाएं रंगों का त्योहार होली

समस्तीपुर। रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर प्रशासन की ओर से कोशिशें तेज कर दी गई है। इसको लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:52 PM (IST)
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं रंगों का त्योहार होली
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं रंगों का त्योहार होली

समस्तीपुर। रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर प्रशासन की ओर से कोशिशें तेज कर दी गई है। इसको लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही है। रविवार को भी जगह-जगह बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने को लेकर विचार- विमर्श किया गया। होली के दौरान शराब कारोबारियों एवं शराब पीने वालों पर विशेष रूप से नजर रखने की बात कही गई। लोगों से शांतिपूर्ण होली का त्योहार संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई।

मोरवा,संस : हलई ओपी परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। डीएसपी विजय कुमार ने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और शराब करोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित लोगों ने शांति व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने की। मौके पर जिला पार्षद राजकेश्वर पासवान, मुखिया फूलन कुमार सिंह, विजय झा, प्रमोद कुमार राय, संजय राय, नारायण शर्मा, बरेलाल साहनी, मनोज पटेल, अरुण कुमार निराला, सत्येंद्र भगत, अवधेश कुमार यादव, लाल कृष्ण यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, राज कुमार पासवान, ब्रह्म देव सूरी, देवेंद्र पासवान, अरुण पासवान समेत गणमान्य मौजूद रहे। पूसा,संस: स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से बिरौली चौक, गढि़या चौक, बथुआ, पूसा बाजार, भुसकौल चौक पर विशेष प्रशासनिक चौकसी बनाए रखने का निर्णय लिया। मौके पर राजीव कुमार राय, सुनील कुमार सुमन, आमोद शर्मा, संदीप कुमार गुड्डू, दिलीप कुमार सिंह, मंजेश कुमार, श्रीराम सिंह, शशिरंजन पांडेय समेत गणमान्य मौजूद रहे। विभूतिपुर, संस: थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्र ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मौके पर श्याम किशोर कुशवाहा, रामबहादुर सिंह, रामबालक राय, रामचन्द्र महतो, ललन सिंह, राबालक सहनी, राधाकांत चौधरी, ओम प्रकाश पासवान, मनोज कुमार, रामबाबू राय, डा. रामाशीष यादव, विनोद कुमार, महेश कुमार, लालबाबू पंडित, रामलाल तांती समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। खानपुर,संस: थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव लाल पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील लोगों से की। मौके पर अंचलधिकारी रेयाज शाही, उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, अर्जुन कुमार सिंह, राज कुमार, उमेश राम, मुखिया सुदामा देवी, अमल भारती समेत गणमान्य मौजूद रहे। ताजपुर,संस: बंगरा थाना में थानाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति एवं भाईचारे के माहौल में होली मनाने की अपील की। मौके पर मुखिया धर्मेन्द्र कुमार, विनोद राय, ज्ञानशंकर कौशल, विनोद पासवान, मुज्तबा, सुजीत कुमार, राजनरायन सिंह, राम सकल सिंह, चंद्रशेखर राय, मुराद, सचिदानंद सिंह, मोतीलाल पासवान, सुनील कुमार, शम्भू लाल साह समेत गणमान्य मौजूद रहे। दलसिंहसराय, संस: थाना परिसर में एसडीओ विष्णुदेव मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने लोगों से शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। इस बात की सूचना पुलिस को जरूर दे। पंचायत प्रतिनिधि को अपने क्षेत्रों के तालाब एवं नदियों किनारे बने मिट्टी के बने खोह को अविलंब बंद करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। मौके पर नप अध्यक्ष राजेश पासवान, सुमित भूषण चौधरी, सोहन प्रसाद, रामसेवक सिंह, डीसीएलआर ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ अमरनाथ चौधरी, थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सर्किल इस्पेक्टर धर्मपाल, सब इंस्पेक्टर राज किशोर सिंह, नन्द किशोर महतो, इस्लाम, जाबिर, देवेंद्र सिंह, राजनरायण सिंह, गंगा विष्णु महतो, शंकर साह, सरपंच बौआजी झा, स्वीटी प्रिया, सोहन प्रसाद, संजय कुमार समेत गणमान्य मौजूद रहे। विद्यापतिनगर, संस: थाना परिसर में थानाध्यक्ष राज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व सौहार्द, उत्साह और उमंग का प्रतीक है। लोगों से शांति और सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर मुखिया नंदकिशोर महतो,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव,कैलाश पासवान,परम पासवान, अमित जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, अनवर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी