सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व

समस्तीपुर। नगर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 11:18 PM (IST)
सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व
सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व

समस्तीपुर। नगर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वार्ड स्तर पर एक कमेटी गठित करने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखते हुए कार्रवाई आदि की बात कही गई। होलिका दहन के दौरान शांतिपूर्वक दहन करने की अपील की गई। इस दौरान शहर के सभी चिहित जगहों पर पुलिस बल को लगाने की भी बात कही गई। डीजे पर पूर्णत: रोक रहेगी। साथ ही किसी प्रकार के अभद्र गाने पर ड्रामा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। शराब पर पूरी तरह पांबंदी रहेगी। अगर शराब के नशे में होली के दिन कोई भी व्यक्ति पकड़े गए तो उनके विरूद्ध कानूनन कार्रवाई की जाएगी। हांलांकि नगर परिषद बोर्ड की बैठक के कारण अधिकांश वार्ड पार्षद शांति समिति की बैठक में नहीं पहुंच पाए। नगर थानाध्यक्ष ने एक बैठक फिर से 18 मार्च को निर्धारित किया है। बैठक में रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, लोजपा से नीरज भारद्वाज, मो. रिज्जू, मो. मन्नू, बनारसी ठाकुर, प्रदीप शिवे, ललन यादव, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, लाल बाबू महतो, जितेन्द्र कुशवाहा, विजय कुमार गोपी, मनोज कुमार जायसवाल, सुखदेव सहनी आदि के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी