नो इंट्री में फंसा मवेशी लदा ट्रक

शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मवेशी लदे ट्रक को नो इंट्री की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:45 PM (IST)
नो इंट्री में फंसा मवेशी लदा ट्रक
नो इंट्री में फंसा मवेशी लदा ट्रक

समस्तीपुर । शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मवेशी लदे ट्रक को नो इंट्री की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। ट्रक ताजपुर से शहर की ओर प्रवेश कर रही थी। जिसे ताजपुर रोड स्थित मॉल के समीप ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 37टी9496 ताजपुर रोड स्थित मॉल के समीप पहुंची। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने उसे साइड कराया। इस बीच ट्रैफिक इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के क्रम में ट्रक में सवार लोगों ने कपड़ा रहने की बात बताई। इस बीच ट्रक से मवेशी ने जोर-जोर से आवाज करना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसे नगर थाना ले जाने की बात कहकर ले जाया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। सूत्रों से जानकारी के अनुसार ट्रक में लदे दर्जनों की संख्या में मवेशी को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, नो इंट्री की वजह से उसे रास्ते में ही रोक लिया गया।

chat bot
आपका साथी