रोसड़ा डीएसपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र दायर

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर निवासी राम खेलावन महतो के पुत्र अजीत कुमार ने अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी द्वितीय रोसड़ा के समक्ष एक अभियोग पत्र दायर किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:11 AM (IST)
रोसड़ा डीएसपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र दायर
रोसड़ा डीएसपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र दायर

समस्तीपुर । विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर निवासी राम खेलावन महतो के पुत्र अजीत कुमार ने अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी द्वितीय रोसड़ा के समक्ष एक अभियोग पत्र दायर किया है। जिसमें रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर, विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती, पुअनि राजीव लाल पंडित, फैजुल अंसारी, सअनि जोगेन्द्र सिंह और पुलिस वाहन चालक कुनाल कुमार को आरोपित किया है। कहा है कि वह सुरौली निवासी विकास पासवान की पत्नी का विदागरी सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजुरी से करवाकर उसके घर पहुंचाने के बाद लौट रहा था। तभी बन्हैती चौक के समीप पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौज की गई। किराया का एक हजार तीन सौ रूपये और गाड़ी मेंटिनेंस का 5 हजार रुपये छीन लिया और साइड मिरर तोड़ दिया। जिसकी शिकायत गृहमंत्री बिहार सरकार, पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक मिथिला परिक्षेत्र दरभंगा और जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को आवेदन के साथ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए भेजा। परंतु प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इधर, पूछे जाने पर रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि किसी व्यक्ति के साथ पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों या अन्य द्वारा मारपीट या अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। बन्हैती चौक पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिग चलाया जा रहा था। उस वक्त एक बोलेरो वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई थी।

chat bot
आपका साथी