विधि-विधान से श्रीराम भक्त हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा

रोसड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप मंगलवार को विधि-विधान से श्रीराम भक्त हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। घंटों चले धार्मिक अनुष्ठान के बीच बजरंगबली के जयकारों से संपूर्ण परिसर गूंजता उठा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:51 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:14 AM (IST)
विधि-विधान से श्रीराम भक्त हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा
विधि-विधान से श्रीराम भक्त हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा

समस्तीपुर । रोसड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप मंगलवार को विधि-विधान से श्रीराम भक्त हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। घंटों चले धार्मिक अनुष्ठान के बीच बजरंगबली के जयकारों से संपूर्ण परिसर गूंजता उठा। पंडित भालचंद्र मिश्र द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ-साथ घंटों पूजन हवन के बीच प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान व सेवक के रूप में विजय कुमार राउत ने संकल्प लेने के साथ हवन यज्ञ तक संपन्न कराया। इस दौरान ॐ हनुमते नम: के साथ राम भक्त हनुमान की जय तथा वीर बजरंग बली की जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला था। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का मूर्तिकार शिव कुमार पंडित को अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद ब्रह्मादेव राउत, उमाशंकर पांडेय, रश्मि कुमारी, जय प्रकाश कुमार, महेश राम, दिनेश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे। इसके उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी