नाव हादसे में लापता सात लोगों के शव शांति नदी से बरामद

कल्याणपुर में बागमती नदी से सटी शांति नदी में शुक्रवार की शाम हुए नाव हादसे में गायब सात लोगों का शव शनिवार को बरामद हो गया। मृतकों में मुजफ्फरपुर जिला के हत्था ओपी के पटसारा निवासी विजय राम (32) उनकी पत्नी रीना देवी (30) उनके पुत्र हसन कुमार(7) के अलावा नामापुर निवासी कमलेश साह के दो पुत्र अमन कुमार (14) और रोहित कुमार (13) वर्ष पैक्स अध्यक्ष राजेश साह के भाई अर्जुन साह (32) और सुशील साह (35) शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:55 PM (IST)
नाव हादसे में लापता सात लोगों के शव शांति नदी से बरामद
नाव हादसे में लापता सात लोगों के शव शांति नदी से बरामद

समस्तीपुर । कल्याणपुर में बागमती नदी से सटी शांति नदी में शुक्रवार की शाम हुए नाव हादसे में गायब सात लोगों का शव शनिवार को बरामद हो गया। मृतकों में मुजफ्फरपुर जिला के हत्था ओपी के पटसारा निवासी विजय राम (32), उनकी पत्नी रीना देवी (30), उनके पुत्र हसन कुमार(7) के अलावा नामापुर निवासी कमलेश साह के दो पुत्र अमन कुमार (14) और रोहित कुमार (13) वर्ष, पैक्स अध्यक्ष राजेश साह के भाई अर्जुन साह (32) और सुशील साह (35) शामिल है।

ये सभी स्थानीय सोरमार हाट से दैनिक सामान की खरीदारी कर अपने गांव जा रहे थे। जबकि विजय राम अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। नामापुर ढ़ाला के समीप सभी नाव पर सवार हुए। कुछ दूर चलने के बाद अचानक से आंधी पानी का मौसम शुरू हुआ। इसमें नैया डगमगा गई। नाव पर सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी क्रम में नाव पलट गई। शुक्रवार की शाम ही प्रमिला देवी, नीरज महतो, अवधेश राय, हीरा साह एवं नाविक 52 वर्षीय नेपाली सहनी भी सकुशल बाहर नदी से बाहर निकल चुके थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अन्य लोगों की खोज जारी थी। शनिवार की सुबह पांच लोगों का शव बाहर निकाला गया। बाद में हाजीपुर से आई एसडीआरएफ की टीम ने दो और शव निकाला। एसडीओ आरके दिवाकर बने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मौके पर अंचलाधिकारी अभय पद दास, चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू समेत काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा रहे। स्थानीय मुखिया रामविनोद ठाकुर ने बताया कि नाव पर करीब 11 लोग सवार थे। इसमें से चार बाहर निकल गए थे, वहीं सात का शव आज बाहर निकाला गया।

chat bot
आपका साथी