नाव पलटी, बाल-बाल बचे आठ लोग, एक लापता

समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर से गुजरने वाली बागमती नदी से आठ यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:27 PM (IST)
नाव पलटी, बाल-बाल बचे आठ लोग, एक लापता
नाव पलटी, बाल-बाल बचे आठ लोग, एक लापता

समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर से गुजरने वाली बागमती नदी से आठ यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इसमें एक बच्ची समेत आठ लोग बाल-बाल तो बच निकले लेकिन एक व्यक्ति लापता है। बताया जाता है कि छोटी बच्ची समेत चार महिला एवं पांच पुरुष को लेकर नाविक हरिपुरघाट से मुरादपुर जा रहा था। त्रिमुहानी घाट में स्लूस गेट खुलने के कारण नदी में तेज धारा बह रही थी। अभी नौका मुरादपुर घाट पर लगने ही वाली थी कि तेज धारा के कारण नाविक का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। इसमें नाविक सहित आठ लोग खुद से बाहर निकल गए। इसमें उर्मिला देवी, सुनैना देवी, ममता देवी एवं उनकी छोटी बच्ची, नाविक संजय राय, शंभू ठाकुर, लालो सहनी, राम सागर महतो बाल बाल बचे। वहीं, एक लापता की खोज जारी है। अंचलाधिकारी ने इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ गौरी कुमारी, सीओ राजन कुमार दिवाकर, थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि नाव हरिपुर घाट से खुली थी। इसमें सवार यात्री मुरादपुर स्थित हाट बाजार जा रहे थे। पानी की तेज धारा के कारण नाव में नदी का पानी जमा हो गया था। बावजूद नाविक नाव को पार लगाने की कोशिश में लगा था। मुरादपुर घाट पहुंचते-पहुंचते नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाव पलट गई। हालांकि नाव का एक छोड़ मुरादपुर घाट को छू चुका था। इस बीच उसमें सवार लोग बारी-बारी से निकल लिए। हालांकि एक की खोज जारी है। वैसे अभी तक किसी भी परिजन ने उस लापता व्यक्ति की खोज-खबर नहीं ली है। प्रशासन को एसडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी