भाजपा का सांगठनिक चुनाव शीघ्र कराने का निर्णय

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर पार्टी नेता मनोज गुप्ता के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता राम सुमरन सिंह ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला के चुनाव अधिकारी प्रेम रंजन पटेल सम्मिलत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 12:31 AM (IST)
भाजपा का सांगठनिक चुनाव शीघ्र कराने का निर्णय
भाजपा का सांगठनिक चुनाव शीघ्र कराने का निर्णय

समस्तीपुर । भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर पार्टी नेता मनोज गुप्ता के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता राम सुमरन सिंह ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला के चुनाव अधिकारी प्रेम रंजन पटेल सम्मिलत हुए। इसमें संगठन के चुनाव विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, मंडलों का चुनाव करा लिए जाने की बात कही। प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने सभी मंडलों का वृत लिया। जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि जल्द ही जिला के सभी मंडलों का चुनाव करा लिया जाएगा। बैठक के उपरांत 'राफेल पर झूठ का पर्दाफाश, कांग्रेस के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन' के तहत राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला। मार्च परिसदन के समीप से निकलकर कर्पूरी स्मारक पहुंची। प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी की नैतिकता नहीं रह गई है कि देश के स्वच्छ व ईमानदार प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाए। मौके पर प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, प्रदीप साह शिवे, सुनील कुमार गुप्ता, शशिधर झा, राजेश सिंह, अशोक चौधरी, कृष्णदेव सिंह, कृष्णमोहन गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमार, शैलेंद्र सिंह, ललन प्रसाद सिंह, हरिओम शाही, कमलेश सहनी, प्रो. विजय शर्मा, शंभु गिरि, राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी