भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

तृणमूल कांग्रेस नेत्री व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोसड़ा शहर के पुरानी बस पड़ाव के निकट कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:15 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर । तृणमूल कांग्रेस नेत्री व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोसड़ा शहर के पुरानी बस पड़ाव के निकट कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। धरनार्थियों ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लूटपाट व हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि घटना की जितनी भी निदा की जाए, वह कम होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता अनीश राज ने की। संचालन आईटी सेल के जिला संयोजक वैभव रंजन ने किया। धरनार्थियों को वीडियो कांन्फ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के करतूत की निदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घटित घटना पर आक्रोश जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी महतो ने बंगाल में हत्या और हिसा की राजनीति पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग की। मौके पर किसान मोर्चा के जिला मंत्री संदीप ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया सह प्रभारी दिनेश पोद्दार, प्रिस राज, पंकज मंडल, हंसमुख पटेल, सावित्री देवी आदि मौजूद थे। भाजपाइयों ने किया ममता बनर्जी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध

कल्याणपुर दक्षिणी मंडल के गोपालपुर शक्ति केन्द्र के झहुरी बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रभात कुमार के आवास पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर प्रभात कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से बंगाल में चुनाव के दरम्यान एवं चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को निशाना बनाकर हिसा की राजनीति की गई है, सैकड़ो कार्यकर्ताओं की हत्या एवं बलात्कार जैसी संगीन हड़कत की गई है, वैसे में अब ममता बनर्जी राजनीति की काले अध्य्याय में शामिल हो गई है। वह लोकतंत्र की हत्यारिन हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के बंगाल में अच्छे प्रदर्शन से ममता बनर्जी बौखलाहट में है। बंगाल में जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी अब विपक्ष में इकलौती पार्टी बन चुकी है। अब पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ममता बनर्जी को चैन से बैठने नहीं देंगे। इस अवसर पर अन्य भाजपा के मंडल महामंत्री शिवशंकर ठाकुर, लाल बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी