नायक टोली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई संवेदना

बुधवार को रोसड़ा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सड़क हादसे में मृतक के स्वजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। शोक संतप्त स्वजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:47 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:47 AM (IST)
नायक टोली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई संवेदना
नायक टोली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई संवेदना

समस्तीपुर । बुधवार को रोसड़ा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सड़क हादसे में मृतक के स्वजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। शोक संतप्त स्वजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने हादसे में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुनील महतो के परिजनों से भी मिलकर समुचित इलाज की व्यवस्था करवाने की बात कही। साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों से वार्ता कर राहत और मुआवजा के संबंध में जानकारी हासिल की। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा, जिला महामंत्री राजीव चैधरी, जिला प्रवक्ता अनीश राज के अलावा संजय कुमार सिंह, सिकंदर आलम, राजेश पासवान, लक्ष्मी महतो, मोहन पटवा, राजेश साह, शैलेन्द्र झा, पंकज सिंह, संजीत ठाकुर, अंकित कुमार, गौतम झा आदि शामिल थे। हादसे में मरे सभी दसों के प्रति जताई संवेदना

रोसड़ा : भाजपा ग्रामीण मंडल के बैनर तले बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कटिहार के कुरसैला एवं रोसड़ा- बेगूसराय सीमा पर सड़क हादसे में मरे सभी दस लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं दोनों ही हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई। पार्टी महामंत्री विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में उक्त सभा में अनीष राज, लक्ष्मी महतो, परमानंद सिंह, संतोष राय, संदीप ठाकुर, नंदकिशोर सिंह, सौरभ कुमार, मनीष साह, मनोज मंडल, गणेश लाल, मुकुल ठाकुर एवं अशोक वर्णवाल शामिल थे। पूर्व वार्ड सदस्य का निधन

विभूतिपुर थाना क्षेत्र की विभूतिपुर पंचायत के कापन निवासी पूर्व वार्ड सदस्य ललन कापर का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ग्रामीणों में चर्चा हो रही थी कि पूर्व वार्ड सदस्य शराब पीने का आदि हो गया था। इसी कारण वह बीमार पड़े और उसकी मौत हो गई। इनके निधन पर जिला परिषद सदस्य रीना राय, सरपंच रूपाजली कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविद कुमार कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, जगदीश कुमार जग्गा, सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की।

chat bot
आपका साथी