कार्यकर्ताओं ने की रोसड़ा से भाजपा का उम्मीदवार देने की मांग

सिघिया प्रखंड के कलाली चौक स्थित अर्जुन मंडल के आवास पर सिघिया उत्तरी मंडल भाजपा की बैठक हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं संयोजक अशोक चौधरी भी मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष संजय कुंवर एवं महामंत्री प्रकाशचंद्र झा के द्वारा दोनों नेताओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:44 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने की रोसड़ा से भाजपा का उम्मीदवार देने की मांग
कार्यकर्ताओं ने की रोसड़ा से भाजपा का उम्मीदवार देने की मांग

समस्तीपुर । सिघिया प्रखंड के कलाली चौक स्थित अर्जुन मंडल के आवास पर सिघिया उत्तरी मंडल भाजपा की बैठक हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं संयोजक अशोक चौधरी भी मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष संजय कुंवर एवं महामंत्री प्रकाशचंद्र झा के द्वारा दोनों नेताओं को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह अंतर्गत पौधारोपण करने और स्चछता अभिचान चलाने का निर्णय लिया गया। विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी बूथों पर किया जाए। ताकि बूथ मजबूत होगा तो संगठन को भी मजबूती मिलेगी। रोसड़ा विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार देने की मांग पार्टी नेतृत्व से की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सीट से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। मंडल प्रभारी परमानन्द सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, कौशल सिंह, अमरनाथ सिंह, मनोज सिंह, चन्दन गुप्ता, प्रकाश झा, मंडल युवा अध्यक्ष अंकित सिंह बिट्टू, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ गिरि, मुरारी सिंह, बैजनाथ गिरि, रामबाबू साहू, मनोज साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश दास, सोनू झा, दिनेश्वर मुखिया, जयवर्धन झा, विजय झा,अरविद रॉय, शिव कुमार सिंह, निशांत कुमार परमार, आशुतोष ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी