बाइक चोर गिरोह का शातिर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

सिघिया थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन सिघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:18 PM (IST)
बाइक चोर गिरोह का शातिर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
बाइक चोर गिरोह का शातिर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

समस्तीपुर। सिघिया थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन सिघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि सिघिया थाने के ही हसनपुर टोले के छेदी यादव के पुत्र अजय यादव और विनोद यादव के पुत्र अनिल यादव के घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसमें अजय यादव के घर से चोरी की एक मोटरसाइकिल और अनिल यादव के घर से तीन मोटरसाइकिल मिली। मौके पर ही अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह में हसनपुर थाने के मंगलगढ़ के दशरथ यादव के पुत्र रोहन कुमार यादव और राजा यादव भी है। वह पुलिस पकड़ से बाहर है। ये लोग बहुत दिनों से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने और शराब तस्करी करने का काम कर रहे। बरामद गाड़ी में 120/19 कांड के तहत ग्लैमर गाड़ी की पहचान की गई, जो अगरौल ग्राम के पूर्व मुखिया अरविद यादव की है। कुछ दिन पूर्व अगरौल डिपो से ही चोरी कर ली गई थी। तीन और बाइक का सत्यापन किया जा रहा है। बताया गया कि इस गिरोह का सरगना मास्टरमाइंड अजय यादव और अनिल यादव हैं। बरामद बाइक में दो ग्लैमर व एक अपाचे और एक होंडा साइन है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अलावा पीएन यादव, संजय कुमार व सुरेश चौधरी के अलावा कई पुलिस बल भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी