जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

समस्तीपुर । जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार शीघ्र जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार शीघ्र भारत रत्न सम्मान प्रदान करे साथ ही उनके नाम पर शहरों के नाम रखे जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 12:55 AM (IST)
जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न
जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

समस्तीपुर । जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार शीघ्र भारत रत्न सम्मान प्रदान करे साथ ही उनके नाम पर शहरों के नाम रखे जाएं। उक्त मांग गुरुवार को पटोरी के कर्पूरी स्टेडियम में नाई संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने की। सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह मांग की गई कि कला शिरोमणि भिखारी ठाकुर के नाम पर राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। नाई जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दी जाए। उक्त बातें जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित जिला नाई सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नाई महासंघ के अध्यक्ष आजाद गांधी ने कही। राष्ट्रीय नाई सभा कर्पूरी ठाकुर के सपना को साकार करने की हर संभव कोशिश करेगा, सम्मेलन में यह संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य राज्य की तरह बिहार में भी केश कला बोर्ड की स्थापना की जाए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से मांग की गई कि राष्ट्रीय स्तर पर अति पिछड़ा आयोग का गठन हो और सैलून खोलने के लिए अनुदानित दर पर लोन दिया जाए। वक्ताओं ने नाई समाज को अजा या अजजा में शामिल करने का मुद्दा भी उठाया। कई वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज को लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भागीदारी मिलनी चाहिए। सम्मेलन को आजाद गांधी के अलावे कृष्णा ठाकुर, विनोद यादव, श्याम नंदन ठाकुर, अशोक ठाकुर, युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय ठाकुर, हीरा साह, राजकुमार ठाकुर, राजा ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष राम एकबाल ठाकुर, सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के सुशांत आनंद, महेंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, पप्पू यादव, परमानंद ठाकुर, सतीश ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, श्याम नंदन ठाकुर, मुखिया मोहन ठाकुर आदि ने संबोधित किया। नाई संघ के जिला अध्यक्ष रामबरन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर राम नरेश ठाकुर, पवन ठाकुर, हरिओम ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, रामनिवास ठाकुर, सीताराम ठाकुर,अनीता ठाकुर, रागिनी ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी