बीईओ ने प्रखंड के 48 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

समस्तीपुर। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो ने प्रखंड के 48 एचएम के वेतन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। साथ हीं 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:40 PM (IST)
बीईओ ने प्रखंड के 48 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन
बीईओ ने प्रखंड के 48 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

समस्तीपुर। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो ने प्रखंड के 48 एचएम के वेतन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। साथ हीं 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है। मामला केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की राशि विमुक्ति एवं उसके व्यय की प्रक्रिया का पुनर्निधारण के क्रियान्वयन को लेकर है। बीईओं ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान मद की राशि वापस करनी थी। विभिन्न पत्रों द्वारा बार-बार स्मारित करने के बाद भी 27 जुलाई तक राशि वापस नहीं की गई है। यह संबंधित एचएम की कर्तव्यहीनता एवं सरकारी कार्यो में लापरवाही का द्योतक है। सभी संबंधित एचएम को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है। साथ हीं उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई के लिए जिला को प्रस्तावित किया जाएगा। जिन विद्यालयों के एचम का वेतन बंद किया गया है उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडारा, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर वार्ड 03, मध्य विद्यालय सिरसी, रामकृपाल संस मध्य विद्यालय किशनपुर, प्राथमिक विद्यालय वलहा वार्ड 02, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरियास्थान, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित पासवान टोल वार्ड 10, प्राथमिक विद्यालय बरकुरबा मुरियास्थान, प्राथमिक विद्यालय सुकसेना, प्राथमिक विद्यालय मरियास्थान हरिजन टोल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरा रामचन्द्र पुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर सकड़ा शामिल हैं। इसके अलावा मध्य विद्यालय चॉदसुरारी, प्राथमिक विद्यालय तरूनियॉं, मध्य विद्यालय केराई, प्राथमिक विद्यालय यादव टोल मुसहरा 2, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर मुसहरी, प्राथमिक विद्यालय ंमाधोपुर वार्ड 06, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर डीह, प्राथमिक विद्यालय गिरी टोल कोदरिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महथी टोल आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय बेलसंडी मड़डीहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर मिल्की भुमिहार टोल, प्राथमिक विद्यालय डीह टभका ब्रहामण टोल के एचएम का भी वेतन रोका गया है। इसके अतिरिक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीह टभका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढ़ोढि़या, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी, प्राथमिक विद्यालय विरसहिया पछियारीटोल, प्राथमिक विद्यालय सिधियाघाट तकिया, प्राथमिक विद्यालय शिवनाथपुर कुर्मी टोल, मध्य विद्यालय समर्था, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर विशनपुर, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर विशनपुर शिशवन्नी, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया विभूतिपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसवर, प्राथमिक विद्यालय डुमरिया दामोदरपुर, प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुर वार्ड 08, प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला बेलसंडीतारा 13, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदियाही, प्राथमिक विद्यालय विभूतिपुर, प्राथमिक उर्द विद्यालय विभूतिपुर, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय विभूतिपुर, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नरहन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दियानतपुर और अनुसूचित जाति कन्या प्राथमिक विद्यालय पतैलिया के एचएम का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है।

chat bot
आपका साथी