गरीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को किया जागरूक

उजियारपुर प्रखंड की गावपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:21 PM (IST)
गरीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को किया जागरूक
गरीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड की गावपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार मिश्रा ने गरीबी उन्मूलन पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी। सरकार द्वारा इसके लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताकर लोगों से इसका लाभ उठाने को कहा। शिविर की अध्यक्षता मुखिया अजय कुमार एवं सरपंच परवेज अहमद ने संयुक्त रूप से की। मौके पर न्याय मित्र पृथ्वीराज गिरि, पीएलवी प्रिस कुमार, न्याय सचिव आरती कुमारी, वार्ड सदस्य मीना देवी, राजेंद्र दास, कुंवर सहनी, वार्ड पंच सीताराम ठाकुर, जागेश्वर पासवान के अलावा युगल किशोर सिंह, श्याम कुमार, रेणु देवी, गुलबिया देवी, सुनैना देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी