बिहार में बना एशिया महादेश का पहला डॉल्फिन रिसर्च संस्थान

शनिवार को रोसड़ा पहुंचे बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू एवं उनकी पत्नी निवर्तमान विधान पार्षद नूतन सिंह का एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। रोसड़ा की बेटी- दामाद के सम्मान में शशि कृष्णा महाविद्यालय थतिया परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:40 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:40 AM (IST)
बिहार में बना एशिया महादेश का पहला डॉल्फिन रिसर्च संस्थान
बिहार में बना एशिया महादेश का पहला डॉल्फिन रिसर्च संस्थान

समस्तीपुर । शनिवार को रोसड़ा पहुंचे बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू एवं उनकी पत्नी निवर्तमान विधान पार्षद नूतन सिंह का एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। रोसड़ा की बेटी- दामाद के सम्मान में शशि कृष्णा महाविद्यालय थतिया परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों पाग चादर और माला के साथ- साथ दोनों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज के संस्थापक अधिवक्ता राजेंद्र नारायण सिंह रंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अमरेश कुमार सिंह एवं भाजपा के वैभव रंजन ने किया। घंटों चले सम्मान से अभिभूत मंत्री ने रोसड़ा को केवल ससुराल ही नहीं बल्कि बचपन से ही आते रहने की बात कही। मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे दामाद से रोसड़ावासियों द्वारा जिला बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि बिहार में जब भी नए जिला की बात होगी तो रोसड़ा का नाम अव्वल होगा। कार्यक्रम के बीच उन्होंने विभाग और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पटना में एशिया महादेश का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर खोला गया है। जल्द ही गंगा के तट पर 30 करोड़ की लागत से इसका भवन निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भारत में डॉल्फिन पार्क निर्माण कराने की मांग की गई है। वही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य बताते हुए करीब 70 प्रतिशत आच्छादित होने का दावा किया। कहा कि वर्ष 2008 से अब तक 24 करोड़ पौधे लगाए जा चुके है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण के लिए लगातार सक्रिय रहना बताते हुए कहा पीएम और सीएम की इच्छा को जमीन पर उतारने का प्रयास जारी है। मंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 टीका लेना आवश्यक बताते हुए प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों एवं टीका की उपलब्धता को अद्वितीय करार दिया। वही रोसड़ा की बेटी निवर्तमान विधान पार्षद नूतन सिंह ने कहा कि अपनी ही माटी पर बेटी को मिला यह सम्मान प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती दे रहा है। अपनों के हाथों सम्मानित होने पर एक अलग ही अनुभूति मिली है। स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने बिहार सरकार के मंत्री श्री बबलु के कार्यों की सराहना की। 5-5 बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचना बताते हुए कहा कि लगातार जनता का स्नेह मिलना इनके कार्यकुशलता और व्यवहार का ही परिचायक है। अपने अध्यक्षीय भाषण में राजेंद्र नारायण सिंह रंजन ने रोसड़ा की कई समस्याओं से अवगत कराया। वही पार्टी के युवा नेता गुंजन मिश्रा ने युवा आयोग बनाने की बात रखी। तो डॉक्टर गौरीशंकर प्रसाद सिंह ने मंत्री को आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, मिश्रा विश्व बारूद आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर चंद्रहास सिंह एवं रामनरेश सिंह ने माला और पाक के साथ उन्हें तलवार भेंट किया। इस दौरान रोसड़ा नगर परिषद के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह एवं भाजपा नेता घनश्याम राय, अनीष राज, दिनेश कुमार झा, सिकंदर आलम, शैलेंद्र सिंह, अमर प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, जयराम दास, बबलू सिंह, मनीष कुमार बंटी आदि मंचासीन थे।

chat bot
आपका साथी