अशोक महेश्वरी बने समस्तीपुर के नए डीआरएम

समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक अशोक महेश्वरी को बनाया गया है। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM (IST)
अशोक महेश्वरी बने समस्तीपुर के नए डीआरएम
अशोक महेश्वरी बने समस्तीपुर के नए डीआरएम

समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक अशोक महेश्वरी को बनाया गया है। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। श्री महेश्वरी इससे पहले सेंट्रल रेलवे में कार्यरत थे। जहां से उनका तबादला समस्तीपुर रेल मंडल में डीआरएम के पद पर किया गया है। विदित हो निवर्तमान डीआरएम आरके जैन ने समस्तीपुर रेल मंडल में बेहतरीन कार्य किया है। मिथिला पेंटिग को मधुबनी स्टेशन के साथ-साथ अन्य स्टेशनों पर उकेड़ कर इसकी पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी है। बिहार संपर्क क्रांति के सभी बोगियों पर भी पेंटिग बनाई गई। मंडल के सभी मानवरहित फाटक को मानवसहित करने के मामले में नेशनल लेवल पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। वहीं बायोडीजल पर ट्रेनों का परिचालन कराने में भी सफलता हासिल की।

chat bot
आपका साथी