अचानक आई आंधी व बारिश से कई घरों के एस्बेस्टस उड़े, कई चोटिल

बुधवार की शाम अचानक आई तेज आंधी व बारिश ने काफी नुकसान किया। कई जगहों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। वहीं कई घरों का एस्बेटस भी उड़ गया। ताजपुर में इससे कई चोटिल भी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:49 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:12 AM (IST)
अचानक आई आंधी व बारिश से कई घरों के एस्बेस्टस उड़े, कई चोटिल
अचानक आई आंधी व बारिश से कई घरों के एस्बेस्टस उड़े, कई चोटिल

समस्तीपुर । बुधवार की शाम अचानक आई तेज आंधी व बारिश ने काफी नुकसान किया। कई जगहों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। वहीं कई घरों का एस्बेटस भी उड़ गया। ताजपुर में इससे कई चोटिल भी हो गए। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली गुल रही। कर्मियों की माने तो 33,000 का तार आंधी में टूट जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हुई थी।

ताजपुर में बुधवार की संध्या आई आंधी में घर के छत पर रखे एस्बेस्टस के उड़ गए। मोतीपुर वार्ड-11 निवासी सीताराम सिंह के पुत्र अंकुश कुमार (13) एवं मंगल सिंह के पुत्र भोला सिंह (41) घर लौट रहे थे। अचानक आंधी आ गई। घर के छत पर रखा एस्बेस्टस उड़कर दोनों के गर्दन को जख्मी करते हुए निकल गया। भोला सिंह की स्थिति ठीक है। लेकिन अंकुश गंभीर रूप से धायल है।

chat bot
आपका साथी