जल निकासी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण लोगों के घरो में पानी घुस गया है। जितवरिया पंचायत के चांदनी चौक से आगे पानी निकासी को लेकर छोटे पुल के जाम रहने के कारण जलनिकासी नही हो पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:37 PM (IST)
जल निकासी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जल निकासी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण लोगों के घरो में पानी घुस गया है। जितवरिया पंचायत के चांदनी चौक से आगे पानी निकासी को लेकर छोटे पुल के जाम रहने के कारण जलनिकासी नही हो पा रही है। जिस कारण लोगों के घरों में तो पानी घुसा हुआ ही है, खेतों में जलजमाव से फसलें भी बर्बाद हो रही है। बुधवार को जलनिकासी की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने कल्याणपुर में सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। लोगों का कहना था कि प्रशासन को कहते-कहते लोग उब चुके हैं। महिलाओं एवं बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है। कई बार अधिकारियों को इसको लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिलाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक में पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी ने ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी आरके दिवाकर स्वयं पहुंचकर थाना के समीप पुल जाम की स्थिति को देखा। बीडीओ एवं सीओ को निर्देश भी दिया। लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराने को लेकर दिन के बारह बजे से चार बजे तक लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ अभय पद दास,बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, कल्याणपुर के पूर्व मुखिया रामबाबू राय, मिल्की के अनिल कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक शर्मा, जितवरिया के सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता उदय गिरि, राजकुमार साफी आदि से वार्ता की। लोगों को जलनिकासी का आश्वास दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी