आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से क्षुब्ध माले कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का फूंका पुतला

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को लेकर भाकपा-माले के पूर्व प्रस्तावित आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध जुलूस निकाला और दलसिंहसराय एसडीओ तथा उजियारपुर बीडीओ का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:19 AM (IST)
आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से क्षुब्ध माले कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का फूंका पुतला
आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से क्षुब्ध माले कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का फूंका पुतला

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को लेकर भाकपा-माले के पूर्व प्रस्तावित आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध जुलूस निकाला और दलसिंहसराय एसडीओ तथा उजियारपुर बीडीओ का पुतला जलाया। वहीं भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, मनरेगा में फर्जीवाड़ा और राशन की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर पूर्व से प्रस्तावित प्रखंड मुख्यालय पर प्रर्दशन की अनुमति नहीं देकर एसडीओ और बीडीओ ने अलोकतांत्रिक कदम उठाते हुए घोर संघी मानसिकता का परिचय दिया है। कार्यकर्ताओं ने मालती चौक पर पुतला जलाकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, अर्जुन दास, मो आजाद, गंगा प्रसाद पासवान, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, मो सकुर, बीनो दास, नवीन कुमार, नारायण सिंह, मुन्ना कुमार, दिनेश सिंह, मो फरमान, ललित कुमार सहनी, राकेश, पप्पू, बालेश्वर सहनी, निर्मल सहनी, मलिगा कुमार, उपेंद्र सहनी, सुबोध कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश सहनी, परमानंद सहनी, हेमंत कुमार, भीम सहनी, मो उस्मान, रामभरोस राय, फूलेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे। माकपा लोकल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बिथान में माकपा लोकल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अंचल मंत्री राम लखन महतो के नेतृत्व में शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहां एक सभा भी हुई। इसे संबोधित करते हुए माकपा विधायक अजय कुमार ने कहा कि आज प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर रह गया है। नल -जल, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धापेंशन आदि महत्वाकांक्षी योजनाएं मजाक बन चुकी है। आरटीपीएस कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय में बिचौलियों का राज है। दाखिल-खारिज के नाम पर अंचल कर्मी से लेकर पदाधिकारी मोटी राशि वसूल रहे हैं। उन्होंने मोरकाही में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति की डूबने से मौत मामले में स्वजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग भी की। बाद में 12 सूत्री मांग पत्र पांच सदस्यीय कमेटी ने बीडीओ प्रेम कुमार यादव को सौंपा। अध्यक्षता एतवारी मुखिया ने की। मौके पर हरदेव मुखिया, अखिल देव भारती, रामचंद्र यादव,अरुण साहु, धर्मेंद्र कुमार, चानो साह, पुरुषोत्तम पासवान, अरविद प्रकाश, अशोक कुमार, पवन यादव, मंगनू मुखिया,समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी