पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में मिले 203 पॉजिटिव

कोरोना का अब तक का सभी पिछला रिकार्ड रविवार को टूट गया। रविवार को कोरोना संक्रमितों ने दोहरा शतक लगाया है। इसके साथ ही अब तक का सबसे अधिक 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:31 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:14 AM (IST)
पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में मिले 203 पॉजिटिव
पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में मिले 203 पॉजिटिव

समस्तीपुर । कोरोना का अब तक का सभी पिछला रिकार्ड रविवार को टूट गया। रविवार को कोरोना संक्रमितों ने दोहरा शतक लगाया है। इसके साथ ही अब तक का सबसे अधिक 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को 185 व गुरुवार को 129 मरीज पॉजिटिव मिले थे। ज्यों-ज्यों जांच का दायरा बढ़ा वैसे-वैसे बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले के अलग-अलग स्थानों में रविवार को कोरोना की जांच की गई। इसमें 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क, कंटेनमेंट जोन, लक्षण वाले लोगों की कोविड-19 जांच की गई। कोरोना मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2070 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही कुल 115 कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। होम आइसोलेशन में रह रहे 843 लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की। प्रशासन अब इनकी चेन की पड़ताल कर रहा है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोरोना पॉजिटिव कम्युनिटी में न फैले। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2070 हो गई हैं। इसमें से 15 की मौत हो चुकी है जबकि 1188 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इससे अब जिले में 872 एक्टिव मरीज बचे हैं। इनमें 843 होम आइसोलेशन में रह रहे है जबकि, 29 मरीज स्वास्थ्य आइसोलेशन में रह रहे है।

chat bot
आपका साथी