वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से कृषि मंत्री ने किसानों को किया संबोधित

कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कक्ष में राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के संबोधन को कृषि विभाग के कर्मियों एवं प्रमुख किसानों ने सुना।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM (IST)
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से कृषि मंत्री ने किसानों को किया संबोधित
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से कृषि मंत्री ने किसानों को किया संबोधित

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कक्ष में राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के संबोधन को कृषि विभाग के कर्मियों एवं प्रमुख किसानों ने सुना। किसानों को संबोधित करते मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के द्वारा उपजाए गए खाद्यान्न न्यूनतम खरीद कीमत में काफी वृद्धि की है। किसान हित में सरकार कार्य कर रही है। जिसका लाभ बिहार के किसानों को मिल रहा है। मौके पर किसान पंकज कुमार साह, संजीव कुमार देव, अजीत कुमार, मुरली शर्मा, युगल किशोर झा, रामलगन राय, संजय झा आदि आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी