पंचायतों में कृषि कार्यालयों का किया गया उद्घाटन

शिवाजीनगर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कृषि कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कृषि मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा जिला से ही रिमोट के माध्यम से जिले की पंचायतों के कृषि कार्यालयों का उद्घाटन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 11:58 PM (IST)
पंचायतों में कृषि कार्यालयों का किया गया उद्घाटन
पंचायतों में कृषि कार्यालयों का किया गया उद्घाटन

समस्तीपुर । शिवाजीनगर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कृषि कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कृषि मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा जिला से ही रिमोट के माध्यम से जिले की पंचायतों के कृषि कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। इसमें प्रखंड की रहियार उत्तर एवं दक्षिण पंचायत में कृषि समन्वयक पवनेश कुमार, मुखिया उदन सहनी एवं मुखिया प्रदीप कुमार महतो मौजूद थे। रजौर रामभद्रपुर पंचायत में कृषि भवन का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काटकर मुखिया अशोक कुमार एवं जिला परिषद सदस्य गुड्डी देवी ने किया। डुमरा मोहन पंचायत भवन पर पूर्व मुखिया विरेंद्र प्रसाद उर्फ बिरजू उप मुखिया सुरेंद्र कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। परसा पंचायत में मुखिया दीपा कुमारी, शंकरपुर पंचायत से मुन्ना कुमार किया। बल्लीपुर एवं करियन पंचायत छोड़ बाकी 15 पंचायत में सभी मुखिया एवं कृषि सलाहकार समन्वयक एटीएम उद्घाटन के समय मौजूद रहे। मौके पर कृषि सलाहकार संजय कुमार, कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कृषि सलाहकार विशंभर कुमार नाथ, एटीएम सुशील कुमार, पवन कुमार यादव,राम विलास यादव,राम किशोर यादव, अजित कुमार,शशी कुमार सिंह, राम चंद्र यादव,अरूण कुमार चौधरी, शंभू चौधरी, राम बहादुर पासवान, राम विनोद महतो, हरे कृष्ण पासवान, समिति कंचन देवी, उप मुखिया बाल कृष्ण झा, उप मुखिया सुरेंद्र कुमार मंडल, हरिनारायण सिंह, श्रवन मंडल, राकेश झा, देवदत्त मंडल, राम शंकर सिंह, अजय शंकर मिश्र, गजेंद्र मंडल, विमल कुमार सिंह, सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। हसनपुर,संस : प्रखंड क्षेत्र के परिदह पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को कृषि कार्यालय का उद्घाटन पंचायत की मुखिया राजी गुप्ता एवं किसान सलाहकार सुभाषचंद्र झा उर्फ विदुर जी झा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि भारत किसानों को देश है। जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे तब तक देश को समृद्ध होने की परिकल्पना नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार किसानों की समस्या को दूर करने के लिए पंचायतवार कृषि कार्यालय खोलकर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय दास, श्यामल यादव, बैजू यादव,रामचंद्र यादव,माला कुमारी, नूतन कुमारी,किरानी यादव आदि मौजूद थे। ताजपुर,संस : कृषि विभाग की सभी जानकारी एवं किसानों की समस्या के लिए अब प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह बातें हरिशंकरपुर बघौनी के पंचायत भवन अहलेतगमा में पंचायत कृषि कार्यालय के विधिवत उद्घाटन समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए मुखिया राखी सिंह ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने किया। मौके पर किसान सलाहकार ममता कुमारी, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार,उप सरपंच मुकेश कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य एकलव्य, संजय ठाकुर,देव नारयण राय, विनोदानंद चौधरी, मनीष कुमार, राहुल कुमार, बैधनाथ राय, विनोद सिंह, बटेश्वर राय, शोभित राय, राजेश राय सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भोला बिहारी के द्वारा किया गया। वहीं दूसरी तरफ माधोपुर दिघरुआ में मुखिया रंजीत चौधरी के द्वारा तथा कोठिया पंचायत में मुखिया धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कृषि कार्यालय का उद्घाटन किया गया। खानपुर,संस : प्रखंड क्षेत्र के कानू विशनपुर पंचायत में मुखिया रीता देवी, खैरी में सुदामा देवी, जहांगीरपुर में मंजू देवी, शोभन में रविन्द्र कुमार प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तमपुर अन्नू में सुभद्रा देवी, शादीपुर में राम बालक सहनी, हसनपुर में संजीव कुमार चौधरी, बछौली में सुरज नायक, सिबैसिगपुर में दीपक झा, नत्थुद्वार में मो.महबूब आलम, विशनपुर आभी में कृष्णदेव राय, श्रीपुरगाहर पश्चिमी में रमेश मांझी, श्रीपुरगाहर पूर्वी में उषा देवी, दिमनपुर दक्षिणी में सिनोध राम, दिनमानपुर उतरी में प्रो.रामाशीष यादव ने कृषि कार्यालय का उद्धाटन किया। उजियारपुर, संस : प्रखंड के भगवानपुर देसुआ, बेलारी, मालती आदि पंचायतों में शनिवार को कृषि कार्यालय का स्थापना किया। इसका उद्घाटन संबंधित पंचायतों के मुखिया ने किया। बेलारी मुखिया रामकिशोर महतो, मालती में जागेश्वर बैठा, भगवानपुर देसुआ में ममता देवी ने कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। मुखियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायतों में किसानों को सरकारी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यालय खोला गया है। इस कार्यालय का नियमित संचालन करने की जबावदेही फिलहाल किसान सलाहकारों को दिया गया है। इससे किसानों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। मौके पर किसान सलाहकार रेणु कुमारी, प्रभात रंजन, कृषि समन्वयक ललन कुमार, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच सुनील कुमार सिंह, शिक्षक रामकृष्ण सिंह, उप मुखिया सुलोचना चलित्तर, वार्ड सदस्य अविनाश कुमार, मनोज दास, इंद्रकांत पाठक, मो इम्तेयाज, अशोक गिरि आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी