कृषि यंत्रों की दुकानें खुलेंगी, धान खरीद 30 अप्रैल तक

समस्तीपुर। लॉकडाउन के बीच परेशानी झेल रहे जिले भर के किसानों एवं कृषि यंत्र के व्यवसायी से जुड़े दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 12:39 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 06:11 AM (IST)
कृषि यंत्रों की दुकानें खुलेंगी, धान खरीद 30 अप्रैल तक
कृषि यंत्रों की दुकानें खुलेंगी, धान खरीद 30 अप्रैल तक

समस्तीपुर। लॉकडाउन के बीच परेशानी झेल रहे जिले भर के किसानों एवं कृषि यंत्र के व्यवसायी से जुड़े दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन में बंद पड़ी कृषि यंत्र की दुकानों का शटर अब उठेगा। महामारी की ²ष्टि से घोषित लॉकडाउन के बीच कृषि क्षेत्र में उर्वरक कीटनाशी, बीज आपूर्ति एवं बिक्री कार्यों में छूट दी गई है। इसके साथ अचानक लॉकडाउन में धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को 30 अप्रैल तक धान बेचने का मौका भी मिलेगा। कोरोना महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बाद भी किसानों के हित में कृषि यंत्र की दुकानों को खोलने का आदेश कृषि विभाग के सचिव डॉ. एन सरवन कुमार की ओर से जारी किया गया है। डीएम व एसपी को निर्देश दिया गया है कि कृषि यंत्रों के आपूर्तिकर्ताओं व विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को खोलने जाने की छूट दी जाए। रबी फसलों की कटाई को लेकर किसान हित में आदेश

सचिव ने पत्र में बताया है कि वर्तमान में रबी फसलों की कटाई सहित अन्य आवश्यक कार्य किसानों की ओर से किया जाना है। कटाई यंत्र सहित अन्य यंत्रों की आवश्यकता किसानों को पड़ती है। लॉकडाउन के कारण कृषि यंत्र नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। इसलिए कृषि यंत्रों के प्रतिष्ठानों का संचालन फिलहाल अनिवार्य है। किसानों के हित में सरकार ने धान खरीदारी की तिथि बढ़ाई

पैक्सों व व्यापार मंडल की ओर से धान की खरीदारी का 30 अप्रैल तक करने का आदेश केंद्र सरकार के द्वारा जारी किया गया है। इससे किसानों में खुशी है। बता दें कि 31 मार्च तक धान की खरीदारी की डेड लाइन तय थी, लेकिन इसी बीच कोरोना का कहर टूट पड़ने से खरीदारी पर भी रोक लग गई थी। कई किसानों की फसल तक की कटाई नहीं हो पाई थी। तिथि बढ़ने से ऐसे किसानों को राहत मिलेगी। वर्जन

किसानों और कृषि श्रमिकों द्वारा खेती कार्य में छूट, बीज, ऊवरक, कीटनाशी की दुकानें या आने जाने में लॉकडाउन से छूट दी गई है। पशु, पक्षी, मछली के चारा इकाई में भी छूट दी गई है। दूध एवं दूध उत्पाद की बिक्री व प्रसस्सकरण भी खुली रहेगी। कृषकों को कृषि कार्य में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। किसानों के हित में धान खरीदारी की तिथि अब 30 अप्रैल कर दी गई है। किसानों को फसल कटनी के समय विशेष ध्यान रखना होगा। मजदूरों के बीच दूरी बनाकर रखवाना है। सभी अपने-अपने खाना व पानी का अलग-अलग करेंगे उपयोग। खेत एवं थ्रेशिग फ्लोर पर पर्याप्त मात्रा में पानी एवं साबुन की व्यवस्था रखनी होगी। मधुमक्खी पालकों, मशरुम उत्पादकों को लाने व ले जाने में छूट दी गई है। इसमें किसी भी तरह की कठिनाई होने पर जिलाधिकारी या कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकेंगे।

चंद्रशेखर सिंह

जिला कृषि पदाधिकारी, समस्तीपुर

chat bot
आपका साथी