पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, घंटो रोकी रफ्तार

फोटो 19 एसएएम 05 - पेयजल आपूर्ति का दिया आश्वासन पूसारोडसंस प्रखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर मदमदपुर कोआरी में ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दिगंबरा चौक के समीप बांस बल्ला लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नल जल योजना से भी आवश्यकता के अनुरुप आपूर्ति नहीं हो रही है। चापाकल और तालाब सूख चुके हैं। सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने जाम स्थल पर लोगों से वार्ता की। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति की मांग। उ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:34 AM (IST)
पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण,  घंटो रोकी रफ्तार
पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, घंटो रोकी रफ्तार

पूसारोड। प्रखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर मदमदपुर कोआरी में ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दिगंबरा चौक के समीप बांस बल्ला लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नल जल योजना से भी आवश्यकता के अनुरुप आपूर्ति नहीं हो रही है। चापाकल और तालाब सूख चुके हैं। सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने जाम स्थल पर लोगों से वार्ता की। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति की मांग पर उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। नल जल योजना की व्यवस्था को भी यथाशीध्र दुरुस्त कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन बाद जाम समाप्त किया गया। इस बीच करीब पांच घंटे तक जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन प्रभावित रहा। तेज धूप में राहगीरों को काफी परेशानी हुई। मौके पर थानाध्यक्ष समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी