60 साल से अधिक उम्र वाले 4.74 लाख लोगों को लगेगा टीका

समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए पूरी शक्ति लगा द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:55 PM (IST)
60 साल से अधिक उम्र वाले 4.74 लाख लोगों को लगेगा टीका
60 साल से अधिक उम्र वाले 4.74 लाख लोगों को लगेगा टीका

समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है। जिले भर में कोविड शील्ड टीकाकरण का तीसरा चरण जारी है। इस चरण में 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। कहा कि कोरोना वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित है। जिले में इस आयु वर्ग की आबादी 4 लाख 74 हजार 621 है। इन सभी को अपनी सुविधा के अनुसार अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचना है। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, यूएनडीपी खालिद इरफान आदि उपस्थित रहे। मात्र 551 वरिष्ठ नागरिकों ने ली वैक्सीन

सीएस ने बताया कि अभी 60 वर्ष से अधिक व 45 से 59 वर्ष के गंभीर रोगियों का टीकाकरण किया जा रहा है। सुगर, बीपी, किडनी, कैंसर सहित गंभीर मरीजों के लिए कोरोना संक्रमण खतरनाक है। जिले में अभी तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के मात्र 551 वरिष्ठ नागरिकों का ही टीकाकरण हो सका है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पेंशनर संगठन से भी वार्ता हुई है। आशा के अलावा जीविका और आंगनबाड़ी सेविका से भी मदद ली जा रही है। साथ ही धर्म गुरु से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। 17,258 हेल्थ व 5485 फ्रंट लाइन वर्करों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

कोरोना टीकाकरण जिले में 16 जनवरी से शुरुआत हुई। पहले चरण में 19 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन देने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद 17 हजार 258 स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रथम डोज की वैक्सीन ली। दूसरे चरण में पांच हजार 897 फ्रंट लाइन वर्कर का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें 5485 ने वैक्सीन की प्रथम डोज ली। अब तीसरे चरण का टीकाकरण चल रहा है। 45 दिनों में विकसित होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि पहला टीका लेने के 42 दिन बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कई लोग दूसरा टीका नहीं लगवा रहे हैं जो हितकर नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले टीके के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाता है। इसके 14 दिन बाद ही रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। टीका लेने के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गंभीर रोगियों के लिए साक्ष्य जरूरी

सीएस ने बताया कि गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को रोग को समर्थन करते हुए जांच रिपोर्ट, इलाज रिपोर्ट देना है। चिकित्सक रिपोर्ट पर जांच करते हुए निर्धारित प्रमाण पत्र पर लाभुक का हस्ताक्षर लेंगे। ऑन द स्पॉट भी होगा निबंधन

जिन लोगों ने एप पर निबंधन नहीं कराया है वे परेशान नहीं हो। अब टीका केंद्र पर भी ऑन द स्पॉट निबंधन की व्यवस्था शुरू की गई है। सिर्फ आधार कार्ड व मोबाइल नंबर अनिवार्य है। निबंधन के साथ ही उन्हें तुरंत टीका दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी