जिले के 41 हजार 486 नहीं लेना चाह रहे कोरोनारोधी टीका

समस्तीपुर। कोविड-19 टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में 41 हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन लेने के लिए तैयार नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:28 PM (IST)
जिले के 41 हजार 486 नहीं लेना चाह रहे कोरोनारोधी टीका
जिले के 41 हजार 486 नहीं लेना चाह रहे कोरोनारोधी टीका

समस्तीपुर। कोविड-19 टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में 41 हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन लेने के लिए तैयार नहीं है। इसका खुलासा जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे रिपोर्ट से हुआ है। दरअसल जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर कोविड-19 वैक्सीनेशन से बचे लोगों को घर-घर टीम भेजकर सर्वे कराया गया ताकि यह जानकारी मिल सके कि कितने लोग टीका ले चुके हैं तथा जो बच गए हैं वह जिले में है या नहीं। सर्वे के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।

जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 25 लाख सात हजार 125 लोग टीका लेने के लिए लक्षित है। जबकि, अब तक जिले भर में 11 लाख 91 हजार 46 लोगों ने पहले डोज की वैक्सीन ली हैं। जबकि, अब तक कुल पांच लाख 42 हजार 372 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली है। सर्वे में कुल पांच प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इन्हीं पांच प्रकार के प्रश्नों के जवाब पर जिला प्रशासन ने आंकड़ा तैयार किया है। सर्वे में पता चला कि एक लाख 46 हजार 240 लोगों ने टीका तो नहीं लिया है लेकिन टीका लेने के लिए तैयार हैं, जबकि बचे हुए लोगों में से तीन लाख 28 हजार 900 लोग घर में नहीं मिले। इसमें से कुछ लोग घर से बाहर थे तो कुछ जिले से बाहर। वोटर लिस्ट के मुताबिक 93 हजार 578 लोग मृत पाए गए हैं। जिले के 21.6 फीसद लोगों ने ले ली दोनों खुराक

जिले में अब तक 47.5 फीसद लोगों ने प्रथम डोज की वैक्सीन ली है। जबकि दोनों खुराक लेने वालों की संख्या पांच लाख 42 हजार 372 है। इस हिसाब से 21.6 फीसद लोगों ने दोनों डोज लिया है। अब तक प्रथम और द्वितीय डोज मिलाकर कुल 17 लाख 33 हजार 418 डोज लगाई गई है। वर्तमान समय में जिले में लक्ष्य के अनुसार 53.5 फीसद लोगों ने प्रथम खुराक नहीं ली है। जिसको ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर मतदाता सूची के अनुसार वैसे लोग जिन्होंने खुराक नहीं लिया है को चिन्ह्त किया गया है। इसलिए बचे हुए व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के लिए 28 अक्टूबर को महाभियान चलाया जाएगा। 28 अक्टूबर को दो लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आज महा अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिले भर में 578 केंद्रों में करीब दो लाख लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। ताकि अधिक से अधिक लोग टीका ले सके। जिले के सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, जीविका द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

chat bot
आपका साथी