सड़क व नाली से संबंधित कार्य की गुणवत्ता का प्रमाण पत्र देंगे 20 घरों के बाशिदे

नगर निगम कार्यालय में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शनिवार को नगर प्रशासक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। प्रशासनिक भवन में उपायुक्त व कर्मियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:47 AM (IST)
सड़क व नाली से संबंधित कार्य की गुणवत्ता का प्रमाण पत्र देंगे 20 घरों के बाशिदे
सड़क व नाली से संबंधित कार्य की गुणवत्ता का प्रमाण पत्र देंगे 20 घरों के बाशिदे

समस्तीपुर । नगर निगम कार्यालय में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शनिवार को नगर प्रशासक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। प्रशासनिक भवन में उपायुक्त व कर्मियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम का क्रय चेक लिस्ट के हिसाब से किया जाएगा। जो भी निविदा की जाएंगी, जिला निविदा चयन समिति से पारित कर ही होगी। निविदा की लिस्ट जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सरकारी साइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। नगर निगम से संबंधित जितनी भी योजनाएं, हैं जो पूर्व से चलायी जा रही है या आगे भी चलायी जानी है, सभी योजनाओं की जांच पथ निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा आधा-आधा बांटकर कराई जाएगी। जिस वार्ड में सड़क व नाली से संबंधित कार्य किया जाएगा, उस वार्ड के 20 घरों से सर्टिफिकेट भी लेना होगा। ताकि यह पता चले कि काम ठीक हुआ है अथवा नहीं। शहर के अंदर जितने भी नालियों का निर्माण किया गया है, सभी नालियों की सूची कार्यपालक पदाधिकारी तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट देंगे। उसकी जांच पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कराई जाएगी। अगर गुणवत्ता में कोई बड़ी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अभियंता के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला प्रशासक ने नगर निगम के दैनिक व स्थायी व अस्थायी सफाई कर्मी, आंतरिक संसाधन, वेस्ट कलेक्शन, वेस्ट डिस्पोजल, टैक्स कलेक्शन मैनजमेंट, लैंड रिकार्ड से संबंधित संचिकाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर परिषद समस्तीपुर को नगर निगम में उत्क्रमित (अपग्रेड) कर दिया गया है। नगर निकाय के कार्यकाल को भंग करते हुए जिलाधिकारी को इसका प्रशासक नियुक्त किया है। मौके पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीएम संजीव कुमार, उपायुक्त वीणा कुमारी, नगर प्रबंधक राजेश कुमार झा, लिपिक जितेन्द्र कुमार झा, कनीय अभियंता अरविद कुमार, रोकड़पाल प्रेमशंकर कुमार, टैक्स दारोगा भूपेन्द्र कुमार सिंह, सीएमएमयू रुबी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी