कुशल व्यवहार का प्रशिक्षण लेंगे 14 आरपीएफ एएसआई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी अब अपने कड़कपन के लिए कम, शालीन व्यवहार के लिए अधिक जाने जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM (IST)
कुशल व्यवहार का प्रशिक्षण लेंगे 14 आरपीएफ एएसआई
कुशल व्यवहार का प्रशिक्षण लेंगे 14 आरपीएफ एएसआई

समस्तीपुर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी अब अपने कड़कपन के लिए कम, शालीन व्यवहार के लिए अधिक जाने जाएंगे। अब ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान वे यात्रियों से झुंझलाकर अथवा सख्ती से बात नहीं करेंगे। अब वे यात्रियों से सबसे पहले 'श्रीमान मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं.' कहते हुए बात करेंगे। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मोकामा प्रशिक्षण केन्द्र में उन्हें कुशल व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही रेल परिसर में अपराध नियंत्रण पर सख्ती से काम करने का प्रशिक्षण मिलेगा। रेलवे सुरक्षा बल कैडर पुर्नगठन के तहत पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक को आगामी 19 नवंबर से रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र मोकामाघाट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विदित हो कि प्रधान आरक्षी से सहायक उप निरीक्षक में पदोन्नति होने वाले सहायक उप निरीक्षकों का आरिएंटेशन कोर्स के तहत प्रशिक्षित करेंगे। इसको लेकर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने संबंधित एएसआई को 18 नवंबर तक उक्त कोर्स हेतु रिपोर्ट करने के लिए विरमित करने का आदेश दिया गया हैं। कैडर पुनर्गठन के तहत हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया था। इसमें टी शिव बहादुर, राम नरेश मौर्या, सुनील कुमार ¨सह, श्याम किशोर ¨सह, विश्वंभर प्रसाद ¨सह, बदरुल हसन, बाल किशोर ¨सह, एके मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, ललन राय, महेंद्र ¨सह शामिल है।

chat bot
आपका साथी