460 किसानों के बीच 13 लाख बोनस वितरित

समस्तीपुर। प्रखंड के कर्रख दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति का बोनस वितरण समारोह समिति के अध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालक उमेश राय कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:38 PM (IST)
460 किसानों के बीच 13 लाख बोनस वितरित
460 किसानों के बीच 13 लाख बोनस वितरित

समस्तीपुर। प्रखंड के कर्रख दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति का बोनस वितरण समारोह समिति के अध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालक उमेश राय कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुग्ध शीतक केंद्र रोसड़ा के प्रबन्धक राजेश कुमार सिंह, निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्र, इन्दु देवी, बैजू पासवान, सोनेलाल राय, सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। समिति के सचिव तेज नारायण ठाकुर ने अतिथियों का सम्मान चादर, पाग, माला आदि देकर किया। वही किसानों के बाल कृष्ण झा के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों को द्वारा सहकारिता गीत के माध्यम से मनोरंजन किया। मौके पर 13 लाख 79 हजार 5 सौ 77 रुपये का बोनस 460 किसानों के बीच अतिथियों द्वारा वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुग्ध शीतक केंद्र प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि आज महामारी के दौरान में किसान को कई सभी संकटों का सामना करना पड़ रहा इसके लिए संघ पूरी तत्परता से प्रयास कर पशु चारा संकट सहित अन्य बिदुओं पर विचार कर सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए पहल करेगी। वहीं उन्होंने बोनस वितरण में विभिन्न तरह के टीका को अपने अपने पशु को लगाने के लिए किसानों को जागरूकता कार्यक्रम चलाने एवं 80 प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए लोगों से अपील की। निदेशक मंडल के सदस्य राजीव कुमार मिश्रा, स्थानीय मुखिया कमली देवी, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, निदेशक मंडल के सदस्य बैजू पासवान, इंदु देवी, सोनेलाल राय, उमेश राय सहित अन्य किसान एवं समिति के कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी