समस्तीपुर रेल मंडल के 10 हजार कर्मियों को मिलेगा 17.95 करोड़ बोनस

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के 10 हजार कर्मचारियों को बोनस मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 11:50 PM (IST)
समस्तीपुर रेल मंडल के 10 हजार कर्मियों को मिलेगा 17.95 करोड़ बोनस
समस्तीपुर रेल मंडल के 10 हजार कर्मियों को मिलेगा 17.95 करोड़ बोनस

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के 10 हजार कर्मचारियों को बोनस मिलेगी। रेलवे कर्मचारियों को दुर्गा पूजा बोनस के तौर पर 78 दिनों की गणना के हिसाब से 17 हजार 951 रुपये का भुगतान होना है। इस हिसाब से रेल मंडल में 17 करोड़ 95 लाख 10 हजार रुपये बांटे जाएंगे। उक्त जानकारी मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। डीआरएम ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य किया। इस बार रेल कर्मचारियों के बेहतर कार्य को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है। पिछले चार वर्षों की तर्ज पर इस साल भी 78 दिनों के वेतन पर सात हजार रुपए सीलिग के आधार पर 17,951 रुपए बोनस का निर्धारण किया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस भुगतान की घोषणा में हो रही देरी को लेकर रेल कर्मचारी निराश हो गए थे। बुधवार को जैसे ही केबिनेट ने बोनस पर मुहर लगाई कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आरएन झा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रुपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक टीसी प्रसन्न कुमार उपस्थित रहे। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर चल रहा दोहरीकरण का कार्य :

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। उक्त रेलखंड पर जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इसमें 38 किलोमीटर तक दोहरीकरण कार्य होना है। जिसमें से 22 किलो मीटर तक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे में मात्र 16 किलोमीटर में कार्य होना है। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज में दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रही है। रेल मंडल विद्युतीकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। वहीं समस्तीपुर शहर के भोला टॉकिज चौक स्थित समपार फाटक पर पुल निर्माण की दिशा में रेल प्रशासन की तरफ से कोई समस्या नहीं है। पथ निर्माण विभाग को इसका डीपीआर तैयार कर पास करना है। 15 समपार फाटक पर चल रहा इंटरलॉकिग का कार्य :

रेल मंडल सुरक्षा के ²ष्टिकोण से 15 समपार फाटक पर इंटरलॉकिग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे गुड्स टर्मिनल पर कार्य शुरू होंगे। इसके लिए आवश्यक सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। रक्सौल से नरकटियागंज विद्युतीकरण का कार्य तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। झंझारपुर-तमुरिया रेलखंड में अमान परिवर्तन का कार्य 30 नवंबर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित रखा गया है। सीआरएस निरीक्षण के उपरांत गड़बड़ियों में सुधार करने का निर्देश मिला था। कोसी महासेतु रेलखंड पर भी ट्रेनों का परिचालन छह महीने में पूर्ण हो जाएगा। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से होगी वार्ता :

रेलवे कॉलोनी में जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए रेल प्रशासन मंथन कर रही है। गंडक कॉलोनी, जितवारपुर रेलवे कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनी में जल जमाव की समस्या से रेल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को जिला प्रशासन के अधिकारी से समन्वय कर बैठक करने का निर्देश दिया। इससे जल निकासी की समस्या दूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी