सरहसा में पांच लाख फिरौती के लिए युवक का अपहरण

रौता पंचायत के इंदरवा गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र पंकज कुमार (25 वर्ष) के अपहरण का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:10 PM (IST)
सरहसा में पांच लाख फिरौती के लिए युवक का अपहरण
सरहसा में पांच लाख फिरौती के लिए युवक का अपहरण

सहरसा। रौता पंचायत के इंदरवा गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र पंकज कुमार (25 वर्ष) के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहर्ताओं ने युवक के स्वजनों से वाट्सएप के माध्यम से पांच लाख फिरौती की मांग की गयी। इधर पुलिस अपहृत युवक के बरामदगी को लेकर छापामारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार अशोक यादव का पुत्र पंकज कुमार घर से 29 जुलाई को खाद लाने के लिए सोनवर्षा निकला था। जाने के क्रम में वो बनमा ईटहरी ओपी के सुगमा गांव स्थित अपने ससुराल चला गया। ससुराल से दिन के तीन बजे खाना खाकर खाद लेने सोनवर्षा निकलने के बाद वह लापता हो गया। पंकज कुमार के स्वजन उसके मोबाइल पर फोन लगा रहे थे तो वह फोन नहीं उठा रहा था। स्वजनों को लगा कि पंकज किसी संबंधी के यहां चला गया होगा। 30 जुलाई को भी स्वजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। बार-बार उसके माबाइल पर रिग जा रहा था लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। 31 जुलाई को अपहरणकर्ताओं ने पंकज कुमार के माबाइल के वाट्सएप से उनके भाई के मोबाइल पर पांच लाख रुपये की फिरैती मांग करते हुए नेपाल बार्डर पर आने के लिए कहा गया है। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी वाट्सएप के माध्यम से दी जा रही है। अपहरणकर्ता पंकज कुमार का हाथ बंधा हुआ फोटो भी भेजा है। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। कोट

प्राथमिक छानबीन में अपहरण का मामला संदेहास्पद लग रहा है। युवक का टावर लोकेशन रात मुरलीगंज और सुबह संतनगर पाया गया। इसके अलावा कई बातें सामने आ रही है। पुलिस जल्द ही युवक को बरामद कर लेगी। लिपि सिंह

एसपी, सहरसा

chat bot
आपका साथी