पिस्तौल और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा पेट्रोल पंप के समीप से रविवार की शाम पुलिस ने देसी पिस्तौल और गोली के साथ दो बदमाशको गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:43 PM (IST)
पिस्तौल और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार
पिस्तौल और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा पेट्रोल पंप के समीप से रविवार की शाम पुलिस ने देसी पिस्तौल और गोली के साथ दो बदमाशको गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पुअनि संजय कुमार समेत पुलिस बल के जवान गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस वाहन देखकर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर समदा पेट्रोल पंप के समीप पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो गोली बरामद किया गया। दोनों युवक सोनवर्षा कचहरी ओपी के दिवारी गांव के वार्ड संख्या एक के सतीश यादव का पुत्र मानू कुमार और धर्मेन्द्र यादव का पुत्र राजवर्धन कुमार है। पुलिस ने दोनों बदमाशों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी