करें योग रहें निरोग नारों के बीच लोगों ने किया योगाभ्यास

सहरसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय में पतंजलि योग समिति निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र डाकघर और भाजपा समेत कई संस्थाओं के द्वारा कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:35 PM (IST)
करें योग रहें निरोग नारों के बीच लोगों ने किया योगाभ्यास
करें योग रहें निरोग नारों के बीच लोगों ने किया योगाभ्यास

सहरसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय में पतंजलि योग समिति, निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र, डाकघर और भाजपा समेत कई संस्थाओं के द्वारा कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्य सरकार के कबीना मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने योग कर लोगों को योग करने का संदेश दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र गौतम नगर योग शिक्षक पिंटू कुमार, पूर्व योग शिक्षक मनोज कुमार सिंह तथा डॉ. बबन सिंह की देखरेख में योगाभ्यास कराया गया इस अवसर पर योग शिक्षा केंद्र परिसर में डॉ. केएस ओझा, मनोज कुमार सिंह, योग शिक्षा केंद्र के अध्यक्ष रामसुंदर साहा,योग शिक्षिका कंचन कुमारी ने बेल, जामुन समेत अनेक फलदार पौधे लगाए गए। सचिव कुशेश्वर झा के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। मौके पर पंकज कुमार, ऋषि राजा, सुनील त्रिपाठी, ओमप्रकाश जी, शिल्पी कुमारी, डब्बू कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पतंजलि योग समिति कार्यालय में उत्तर बिहार प्रभारी चंदेश्वरी प्रसाद ने युवावर्ग के लोगों को योग-प्राणायाम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पतंजलि जिला महिला प्रभारी डॉ. रीभा सिंह ने ऑनलाइन फेसबुक प्रसारण के जरिए लोगों को योगाभ्यास कराया और योग की महत्ता पर अपने सदस्यों के साथ योग के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अबतक जिन लोगों ने योग के महत्व को नहीं समझा था, कोरोनाकाल में इस समझने का मौका मिला। योग-प्राणायाम के बल ही बड़ी संख्या में लोग संक्रमणमुक्त हुए। उन्होंने योग दिवस पर योग-प्राणायाम के महत्व पर आमलोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने आग्रह किया। डाकघर में योग के प्रचार- प्रसार के लिए होर्डिंग-बैनर आदि लगाए गए। एलईडी के माध्यम से योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। युवाओं ने पटेल मैदान में योग किया।

-----

शक्तिपीठ में यूट्यूब लाइव प्रसारण के जरिए मना योग दिवस

---

योग दिवस गायत्री शक्तिपीठ में यूट्यूब लाइव प्रसारण के माध्यम से योग दिवस मनाया गया। प्रसारण देखते हुए लोगों ने योग किया। इस अवसर पर योग की महत्ता बताते हुए डॉ. अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रकृति के तीन गुण-सतो, रजो, तमो सांख्य दर्शन है। सांख्य दर्शन पर आधारित जब हम मन और मन के पार के तत्वों का इलाज करते हैं तो, वह हो जाता है योग। सांख्य दर्शन पर आधारित जब मन और मन को नीचे के तत्वों से ईलाज करते हैं तो वह हो जाता है आयुर्वेद इसलिए योग और आयुर्वेद दोनों हीं सांख्य दर्शन पर आधारित है इसलिए दोनो को चिकित्सा पद्धति कहा गया है। कहा कि प्रकारांतर में आयुर्वेद और योग चिकित्सा पद्धति है और इसका आधार है त्रिविध गुण। त्रिविध गुण जब तन में आता है तो वही बनता है बात, पित, कफ और जब मन में आता है तो वही सत, रज, तम के रूप में होता हैं। कहा कि कुल मिलाकर त्रिविध गुण ही समस्त सृष्टि में, समस्त संसार में परिव्याप्त है। इन तीनों गुणों का असंतुलन व्यक्ति को रोगी बनाता है।

उन्होंने कहा कि केवल एक दिन योग करने से कुछ नहीं होगा। प्रतिदिन योग करें आप तन और मन दोनों से स्वस्थ रहेंगे।

chat bot
आपका साथी