बासगीत पर्चा के लिए महिलाओं ने दिया धरना

सहरसा। प्रखंड के सिमरी पंचायत धाम टोला मुसहरी वार्ड संख्या नौ की पांच दर्जन से अधिक परिवार की महिलाओं ने सोमवार को बासगीत पर्चा की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:33 PM (IST)
बासगीत पर्चा के लिए महिलाओं ने दिया धरना
बासगीत पर्चा के लिए महिलाओं ने दिया धरना

सहरसा। प्रखंड के सिमरी पंचायत धाम टोला मुसहरी वार्ड संख्या नौ की पांच दर्जन से अधिक परिवार की महिलाओं ने सोमवार को बासगीत पर्चा की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया।

धरना दे रही प्रदर्शनकारी कारी देवी, रामपरी देवी, रितु देवी, काली देवी, नीला देवी, गुड़िया देवी,शांति शांति, श्रीदेवी अनीता देवी,पिकी देवी, सुलेखा देवी, विभा देवी,सुरकी देवी,कविता देवी, किया देवी,बेबी देवी,वर्षा देवी, दौड़सी देवी,कंचन देवी,दुखनी देवी, रिकी देवी,गायत्री देवी,शिरोमणि देवी, रमिया देवी, गीता देवी आदि ने बताया कि सिमरी पंचायत का धाम मुसहरी टोला मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। सरकार की कल्याणकारी योजना अंतर्गत महादलित टोले में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रावधान किया गया, परंतु इस महादलित टोले में एक भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया है। हमलोग वर्षों से सरकारी जमीन पर पन्नी डालकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। सरकार के प्रावधान के अनुसार हम लोगों को तीन डिसमिल जमीन घर बनाने के लिए भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत के लोगों को सामुदायिक शौचालय से लाभान्वित किया गया परंतु इस पंचायत के महादलित टोला के लोग मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। प्रशासन ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अभी जमीन आवंटित करने का निर्देश नहीं दिया गया है। इन लोगों की समस्या से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा एवं मार्गदर्शन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी