दीवार गिरने से दादी की हुई मौत, पोता जख्मी

सहरसा। थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में ईंट की कच्चा दीवार गिरने से घर में सो रही स्वर्गीय ऐतवारी शर्मा की पत्नी भूलिया देवी की मौत हो गई जबकि एक किशोर जख्मी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 05:56 PM (IST)
दीवार गिरने से दादी की 
हुई मौत, पोता जख्मी
दीवार गिरने से दादी की हुई मौत, पोता जख्मी

सहरसा। थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में ईंट की कच्चा दीवार गिरने से घर में सो रही स्वर्गीय ऐतवारी शर्मा की पत्नी भूलिया देवी की मौत हो गई जबकि एक किशोर जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर में अपने पोते के साथ सो रही थी। रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गया था। इसकी वजह से अचानक रात में दीवार गिर गया। इससे महिला और उनका पोता जख्मी हो गया, किंतु इलाज के लिए ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गयी। जबकि किशोर ऋषभ कुमार का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर सलखुआ सीओ श्याम किशोर यादव समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे। सीओ ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है इसलिए कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। वैसे जांच का निर्देश सीआई ब्रजनंदन सिंह को दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी